वीडेन नोबेल कमेटी ने की घोषणा
नई दिल्ली। अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। वीडेन नोबेल कमेटी ने पुरस्कार की घोषणा की। वर्ष 2022 के नोबेल पुरस्कार के लिए बेन बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविगो के नाम की घोषणा की गई है। नोबेल समिति के अनुसार, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविगो ने सैद्धांतिक मॉडल विकसित किए हैं, जो बताते हैं कि बैंक क्यों मौजूद हैं।
हमीरपुर: 12वीं से एमबीए पास के लिए रोजगार का मौका, 100 पदों पर होगी भर्ती
साथ ही समाज में उनकी भूमिका क्या है। समाज में बैंकों के बंद होने की अफवाहों से क्या प्रभाव पड़ सकता है और इसकी संभावना को कैसे कम किया जाए। बैंक के डूबने की अफवाह उड़ते ही लोग बैंकों से अपनी जमा निकालने के लिए भागते हैं।
ऐसी स्थिति में उन्होंने सरकार की ओर से जमा बीमा को बैंक के डूबने के खतरे का समाधान बताया है। जमाकर्ताओं को पता चले कि राज्य ने उनके पैसे की गारंटी दी है, तो बैंक डूबने की अफवाहों के बावजूद वे बैंकों की तरफ भागना शुरू नहीं करेंगे।
इसके अलावा बेन बर्नानके ने 1930 के दशक की महामंदी का विश्लेषण किया है। यह मंदी आधुनिक इतिहास का सबसे बुरा आर्थिक संकट था। कैसे बैंक रन संकट के इतने गहरे और लंबे समय तक चलने का एक बड़ा कारण था, इसके बारे में उन्होंने बताया। इसके अलावा उन्होंने और भी कई अहम जानकारियों दीं।
सोलन के ठोडो मैदान में विधानसभा चुनावों का शंखनाद करेंगी प्रियंका गांधी
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर, ता