राम लोक धनोटिया को हिमाचल बेकवर्ड क्लासिस आयोग चेयरमैन लगाया
शिमला। जयराम सरकार ने पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप को हिमाचल अनुसूचित जाति आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया। इसको लेकर आज नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। वहीं, घुम्मर ज्वालामुखी के राम लोक धनोटिया को हिमाचल बेकवर्ड क्लासिस आयोग के चेयरमैन पद पर नियुक्ति दी है। इस बाबत भी अधिसूचना जारी कर दी है।
हिमाचल : इस चालक की बहादुरी को सलाम, 30 लोगों की ऐसे बचाई जान
भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं नवनियुक्त राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से विधानसभा शिमला में भेंट की, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रणधीर शर्मा को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं दीं। मुख्य प्रवक्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश सुरेश कश्यप एवं शीर्ष नेतृत्व का इस नियुक्ति के लिए धन्यवाद किया।