एक जनवरी 2022 को होगी स्थापित, गंभर नदी में विसर्जित की अस्थियां
सोलन। अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्व. वीरभद्र सिंह की अस्थियां आज पूरे विधि विधान के साथ गंभर नदी में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रवाहित की गईं। इस कार्य के संपन्न होने के पश्चात अर्की कांग्रेस ने स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अर्की में स्थापित करने का निर्णय लिया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि अर्की कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, नगर पंचायत अध्यक्ष व उपस्थित सभी कांग्रेस जनों सहित क्षेत्र की जनता ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया है कि अर्की के प्रिय विधायक स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अर्की में सिविल अस्पताल के समीप बने खेल मैदान में स्थापित की जाएगी, जिसके लिए नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष व उनकी टीम ने स्वीकृति दे दी है।
यह भी पढ़ें :- वीरभद्र सिंह की अस्थियां गंगा में प्रवाहित, अब सभी ब्लॉक में होगा विसर्जन
उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा जयपुर में निर्मित होगी और प्रतिमा निर्माण में लगने वाली राशि का वहन सरकारी नहीं होगा बल्कि अर्की कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक स्वेच्छा से वहन करेंगे। प्रतिमा को बनने में लगभग 3 से 4 माह का समय लगेगा। इसलिए प्रतिमा की स्थापना 1 जनवरी 2022 को की जाएगी।