Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल के 72 ब्लॉक में पहुंचे वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश, कल हरिद्वार सहित यहां होगा विसर्जन

विक्रमादित्य सिंह अस्थि कलश लेकर हरिद्वार रवाना

शिमला। हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को आज प्रदेश भर में श्रद्धांजलि दी गई। वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश प्रदेश के 72 ब्लॉक में पहुंच गए हैं। इस दौरान सभी ब्लाकों में समर्थक अपने नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश को विभिन्न ब्लाकों में एक जगह पर रखा गया, जहां लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रदांजलि दी। उधर, रामपुर बुशहर से वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह अस्थिकलश लेकर हरिद्वार रवाना हो गए हैं। वीरभद्र सिंह की अस्थियों के 72 कलश बनाए गए हैं। जिन्हें 17 जुलाई को हरिद्वार में गंगा के अलावा प्रदेश में बहने वाली प्रमुख नदियों में विसर्जित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :- अर्की पहुंचा वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश, कार्यकर्ताओं ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी

शिमला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के अस्थिकलश पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने के बाद जिला के हरोली, चिंतपूर्णी, गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों में अस्थि कलशों के साथ यात्राएं निकालकर समूचे क्षेत्र में वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश घुमाये गए। वहीं ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यालय में अस्थि कलश को स्थापित कर शोक सभा रखी गई। सदर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को अस्थि कलश के साथ यात्रा निकालकर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ब्रह्मोती में इसे विसर्जित किया जाएगा।

कुल्लू में वीरभद्र सिंह के अस्थियों को ऐतिहसिक ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में हजारों लोगों ने नम आखों से श्रद्वा सुमन अर्पित किए। कल जिया संगम में अस्थियां प्रवाहित की जाएगी। बिलासपुर के गोविंद सागर झील में भी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी जिसको देखते हुए आज नैनादेवी के पीडब्लूडी रेस्ट हाउस नमहोल से अस्थि कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा नमहोल से ब्रह्मपुखर ,कोठीपुरा, कल्लर होते हुए स्वारघाट के लिए रवाना हुई, जहां श्रद्धाजंलि के बाद आज रात भाखड़ा के भरतरी मंदिर में रखी जाएगी, जहां से कल यानी 17 जुलाई को पद यात्रा के रूप में कलश यात्रा निकालकर भाखड़ा स्थित गोविंद सागर झील में अस्थि विसर्जन किया जाएगा।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *