विक्रमादित्य सिंह के चचेरे भाई ने हरिद्वार में कीं विसर्जित
शिमला। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियां आज हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गई हैं। विक्रमादित्य सिंह के चचेरे भाई रिपु धवन ने हरिद्वार में पूजा- अर्चना के बाद सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया। अब पूरे प्रदेश के ब्लॉक में अस्थियों का विसर्जन होगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट, सुशांत कपरेट, तारा चंद ठाकुर, ध्रुव शर्मा, अंकुर शर्मा, रिंकू ठाकुर, और संजय ठाकुर मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें :- हिमाचल के 72 ब्लॉक में पहुंचे वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश, कल हरिद्वार सहित यहां होगा विसर्जन
गौरतलब है कि 8 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आईजीएमसी शिमला में निधन हो गया था। 10 जुलाई को वीरभद्र सिंह का रामपुर में अंतिम संस्कार किया गया।