53 किग्रा कांस्य पदक मुकाबले में स्वीडन की एम्मा जोना को पटका
नई दिल्ली। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया है। विनेश फोगाट विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। विनेश ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 53 किलोग्राम के कांस्य पदक मुकाबले में स्वीडन की एम्मा जोना मालमग्रेन को हराकर इस स्पर्धा में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं।
जम्मू-कश्मीर : खाई में गिरी बस, अब तक 8 की गई जान-26 घायल
विनेश ने 2019 सत्र में नूर-सुल्तान (कजाकिस्तान) में भी कांस्य पदक जीता
था। क्वालिफिकेशन राउंड में हार के बाद विनेश ने शानदार वापसी की।
उन्होंने कांस्य पदक के दौर में मालमग्रेन को 8-0 से हराया था।
हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू : लिए जाएंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
अपने पहले मुकाबले में मंगलवार को 2022 एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता मंगोलिया की खुलन बटखुयाग से हारने के बाद विनेश ने रेपचेज दौर के माध्यम से कांस्य प्ले-ऑफ में जगह बनाई थी। बटखुयाग के फाइनल में पहुंचनेके बाद विनेश को रेपचेज दौर में मौका मिला था।
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर, ता