कांग्रेस विधायक ने सोशल मीडिया पर किया कमेंट, लोग भी हैरान
शिमला। 15 अगस्त यानी भारत के स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले 14 अगस्त को पड़ोसी देश पाकिस्तान ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देशवासियों को सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इमरान खान के इस बधाई वाले पोस्ट पर कई लोगों ने कमेन्ट किया। अब कुछ लोगों ने उनको बधाई दी तो कुछ ने उन पर अपनी भड़ास निकाली। शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को जोरदार तरीके से जवाब दिया है। इसके बाद से विक्रमादित्य सिंह कुछ लोगों के निशाने पर भी आ गए हैं।
हिमाचल के खाते में 8 मेडल, एडीजी सतिंदर पाल सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक
पहले बात करते हैं उनके जवाब की। विक्रमादित्य सिंह ने कमेंट किया, “बहुत जल्द पाकिस्तान का भारत में विलय हो जाएगा, फिर आप 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाएंगे। पाकिस्तान डिफ़ॉल्ट रूप से एक देश है, दो राष्ट्र सिद्धांत मौजूद नहीं है। जल्द ही ऐतिहासिक गलती को सुधारा जाएगा। प्राचीन भारत के तत्कालीन मौर्य साम्राज्य के क्षेत्र फिर से इस महान राष्ट्र का हिस्सा बन जाएंगे। भारत माता की जय।”
हिमाचल में मर्डर : पांच लोग हिरासत में, जमीनी विवाद बना कारण
विक्रमादित्य सिंह ने जोश में ये कमेंट तो कर दिया लेकिन उनके इस कमेंट पर लोग तरह-तरह की बातें करने लगे हैं। विक्रमादित्य सिंह के इस कमेंट के बाद लोग हैरान भी हैं। कांग्रेस नेता के इस कमेंट के बाद लोग उनको राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखंड भारत के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाला जरूर समझने लगे हैं।