मृतक पुरुष था शिक्षक और दो बच्चों का बाप
धर्मशाला। हिमाचल के जिला कांगड़ा में प्रेमी जोड़े ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली है। प्रेमी जोड़ा ऊना का बताया जा रहा है। दोनों विवाहित हैं। प्रेमी जोड़े ने पुलिस थाना धर्मशाला के तहत कालापुल के पास निजी होटल में यह खौफनाक कदम उठाया।
हिमाचल में एंट्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी, आदेश जारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल के जिला ऊना के पंजोआ क्षेत्र से भागे एक प्रेमी जोड़े ने बुधवार रात को जहर निगल लिया था। होटल स्टाफ को आज सुबह इसका पता चला। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
बिलासपुर : कार्यभार छोड़ने से पहले दिवाकर शर्मा की बड़ी कार्रवाई, पुलिस कांस्टेबल को किया बर्खास्त
बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षक था और उसके दो बच्चे भी हैं। करीब 15 दिन पहले उसके घर में दूसरी बेटी हुई है। शिक्षक की पत्नी भी अध्यापिका है। मृतका काजल के भी दो बच्चे हैं। मृतक महिला का पति ऑटो मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है। शादी के बाद दोनों संपर्क में आए। किसी विवाद के कारण दोनों अपने घरों से भागकर धर्मशाला आ गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।