Categories
Top News Crime Kinnaur State News

किन्नौर लैंडस्लाइड : निगुलसरी में 6 और शव मिले, 23 हुई मरने वालों की संख्या

11 यात्री लापता, घटनास्थल पर पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी

भावानगर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसरी में लैंडस्लाइड के बाद जारी खोज एवं बचाव अभियान के चौथे दिन आज 6 और शव बरामद हुए हैं। इसी के साथ मृतकों की संख्या 23 हो गई है। अभी भी राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इससे पहले शुक्रवार को तीन शव निकाले गए थे। हादसे का शिकार हुई एचआरटीसी बस के 10 यात्री अब भी लापता हैं। घटनास्थल पर पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है।

किन्नौर लैंडस्लाइड में लापता 13 लोगों का नाम और पता जानने को यहां करें क्लिक

शुक्रवार शाम हाईवे से गुजर रही एचआरटीसी की बस पर पत्थर गिरने से महिला और युवक यात्री घायल हो गए थे। घायलों को भावानगर स्वास्थ्य केंद्र में उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। सर्च ऑपरेशन में शामिल खोजी कुत्ता भी पत्थर गिरने से घायल हुआ है। हाईवे को फिलहाल आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। पत्थरों और मिट्टी के बीच दबे लोगों को खोजने के लिए जिला प्रशासन ने खुदाई मशीन को लगाया है। 200 मीटर खड़ी चढ़ाई पर सड़क बनाकर दोनों तरफ से लापता लोगों को खोजा जा रहा है।

किन्नौर : निगुलसरी में मंडी से रिकांगपिओ जा रही एचआरटीसी की बस पर गिरे पत्थर

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *