Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

वीरभद्र सिंह की नेहरू से पहली मुलाकात, लड़खड़ाने लगी थीं टांगें

सदन में पूर्व मुख्यमंत्री को दी श्रद्धांजलि विक्रमादित्य ने बताया किस्सा

शिमला। हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र आज शुरू हो गया है। सबसे पहले दो वर्तमान और तीन पूर्व सदस्यों के निधन पर उन्हें सदन में श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, नरेंद्र बरागटा, मोहन लाल, राम सिंह, अमर सिंह चौधरी के निधन पर शोकोद्गार प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनसे जुड़े कई किस्सों का जिक्र किया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जो इमोशनल स्पोर्ट हमारे परिवार को इस दुख की घड़ी में दिया, उसके लिए व्यक्तिगत रूप से मैं और हमारा परिवार हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

ये भी पढ़ें –  वीरभद्र सिंह के बिना होगा इस बार का मानसून सत्र, 38 साल का टूटा नाता

उन्होंने वीरभद्र सिंह से जुड़े एक किस्से का जिक्र करते हुए कहा, जिसका जिक्र वीरभद्र सिंह अक्सर करते थे। जब वह सेंट स्टीफन कालेज दिल्ली में पढ़ते थे तो एक सुबह प्रिसिंपल का लेटर आया और कहा गया कि लाल बहादुर शास्त्री उनसे प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के घर पर मिलना चाहते हैं। जब वे वहां गए तो लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी एक कमरे में बैठे थे। उन्होंने कहा कि हम आपको प्रधानमंत्री से मिलाने ले जा रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बकोल वीरभद्र सिंह उस समय उनकी टांगें लड़खड़ाने लग गई कि वह पहली बार नेहरू जी से मिलने उनके आफिस जा रहे हैं। जब वह वहां गए तो नेहरू जी ने पूछा कि आप क्या करते हैं। वीरभद्र सिंह ने जवाब दिया कि वह सेंट स्टीफन कालेज में हिस्ट्री के छात्र हैं। फिर पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कहा कि हमने निर्णय लिया है कि अगले 1962 के लोकसभा चुनाव में आप महासू सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। आपने घर पर भी इसका जिक्र नहीं करना।

उन्होंने अपनी माता और पत्नी से भी इस बारे बात नह़ी की। इसके बाद 1962 लोकसभा चुनाव घोषित होने पर उन्हें महासू से प्रत्याशी घोषित किया गया। तो उनको डा वाईएस परमार का फोन आया और उन्होंने कहा कि आप बहुत छुपे रूस्तम निकले। आपने हमें भी इस बारे जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आदेश था कि इसके बारे किसी से जिक्र नहीं करना है। सदन में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज, आशा कुमारी, सुखविंदर सिंह सुक्खू और राकेश पठानिया आदि ने भी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद किया। साथ ही भाजपा नेता नरेन्द्र बरागटा को भी सदन में श्रद्धांजलि दी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *