विश्व धरोहर ट्रैक पर शुरू हुई ट्रेनों की आवाजाही
सोलन। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग बहाल हो गया है। ट्रैक पर पेड़ गिरने से रेल मार्ग बंद हो गया था। अब पेड़ हटाकर बहाल कर दिया गया है। गौर हो कि हिमाचल के जिला में कल रात से ही बारिश का दौर जारी है। नेशनल हाईवे पांच फोरलेन निर्माण कार्य के चलते परवाणू से धर्मपुर तक पहाड़ी से मलबा व पत्थर गिरने से यातायात को वन वे चल रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश का कहर : बाढ़, बादल फटने और लैंडस्लाइडिंग से मची तबाही
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे मार्ग पर सोलन के बड़ोग स्टेशन से सोलन की तरफ आंजी गांव के समीप दोपहर ढाई बजे एक भारी भरकम पेड़ रेल मार्ग पर गिर गया था। इसके कारण ट्रेक पर ट्रेनों के पहिए थम गए थे।
यह भी पढ़ें : सुबह-सवेरे फटा बादल, 40 लोग लापता-पांच के शव बरामद
कालका से शिमला जा रही ट्रेन को भी रोकना पड़ा था। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे विभाग के कर्मचारी पेड़ को हटाकर ट्रैक बहाल करने में जुट गए थे और अब इसको बहाल कर दिया गया है।