ऊना। जिला ऊना की लडोली पंचायत के थड़ा गांव में रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 20 फीट उतराई में पलट गई। हादसे में सात मजदूर घायल हुए हैं। गनीमत ये रही कि ट्रैक्टर खाई में पलटते ही पेड़ों के बीच अटक गया वरना बड़ा जानी नुकसान हो सकता था।
नूरपुर : पांच साल गायब रहे चुनावी बेला में करने लगे शिलान्यास और घोषणाएं
घायल मजदूरों की पहचान 42 वर्षीय मीना कुमारी, 35 वर्षीय राजवीर, 30 वर्षीय रंपा, 46 वर्षीय शोभाराम, 18 वर्षीय अमित कुमार व 45 वर्षीय परमेश्वर दास के रूप में हुई हैं। हादसे में घायल हुए सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक बलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उक्त ट्रैक्टर मजदूरों के साथ ट्राली में पत्थर भर करके थड़ा से पंजोआ की तरफ जा रहा था। इसी बीच थड़ा में ही उतराई पर चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर ट्राली समेत सड़क के किनारे करीब 20 फीट नीचे लुढ़कर पलट गया।
सभी मजदूर ट्राली के नीचे दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्राली से बाहर निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। तीन मजदूरों की अधिक चोटें आने के कारण उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है।
हिमाचल विधानसभा चुनाव : नामांकन को मिलेंगे 6 दिन, ये तीन दिन छुट्टी
थाना प्रभारी अंब आशीष पठानिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर, ता