Categories
TRENDING NEWS ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kullu State News

हिमाचल में बड़ा हादसा : पर्यटकों की गाड़ी खड्ड में गिरी, 7 की गई जान, 10 जख्मी

बंजार। कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र के घियागी में दर्दनाक हादसा पेश आया है। एनएच-305 पर जलोड़ा के पास रविवार रात करीब 8:30 बजे एक टेंपो ट्रैवलर खड्ड में जा गिरा।

हादसे में सात पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हुए हैं। इनमें आईआईटी वाराणसी के छात्र बताए जा रहे हैं। अन्य अलग-अलग सेक्टर से हैं। बंजार थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

आइआइटी वाराणसी के छात्रों सहित कुल 17 पर्यटक दिल्ली के मजनूं टिल्ला से यूपी नंबर की टेंपो ट्रेवलर यूपी 14 एचटी 8242 बुक करके कुल्लू
घूमने आए थे। इनमें चार राज्‍यों के पर्यटक शामिल थे।

एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि जलोड़ी जोत से यह गाड़ी जिभी की तरफ आ रही थी। जब गाड़ी जलोड़ा के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर हाईवे से करीब 400 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। गाड़ी में 17 लोग सवार थे। पांच की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने रास्ते में दम तोड़ा।10 घायलों को बंजार अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घायलों को निकालने के लिए पुलिस, होमगार्ड के जवानों और स्थानीय लोगों को तीन घंटे मशक्कत करनी पड़ी। घायलों में कुछ नौकरीपेशा हैं और कुछ छात्र हैं। ये सभी दिल्ली से घूमने एक ट्रैवल एजेंसी के जरिये घूमने आए थे।

खराब मौसम के चलते घायलों को रेस्क्यू करने में परेशानी हुई। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से घायलों की सहायता करने के लिए मदद भी मांगी।

घायलों को बंजार अस्पताल तक लाने के लिए प्रशासन के द्वारा एंबुलेंस भी भेजी गईं। घायलों को बंजार अस्पताल तक पहुंचाया गया। सड़क दुर्घटना के बाद बंजार अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

मृतकों की पहचान 

  1. अंशिका जैन पुत्री संजय कुमार जैन 493/4 मौसुम गंज दली राज डिगुडिया लखनऊ उत्तर प्रदेश।
  2. सौरभ पुत्र बृजेश कुमार 567 न्यू कलोनी हुसैनपुर जौनपुर दिल्ली।
  3. प्रियंका गुप्ता पुत्री विजय गुप्ता निवासी दिल्ली
  4. किरण पुत्री अशोक गुप्ता प्लाट नंबर 134/10 प्रताप नगर दिल्ली।
  5. रिशव राज पुत्र जितेंद्र कुमार गुप्ता 236 शंकर मंडी रोड़ मुक्तार साहब का मकान रसुलाबाद जैनपुर उत्तर प्रदेश।
  6. आदित्या पुत्र सुनील कुमार 756 श्याम पैलेस सेक्टर 14 झांसी उत्तर प्रदेश।
  7. अनन्मय पुत्र अनंत दीक्षित निवासी हाउस नंबर 155,6 लेन निशातगंज लखनऊ उत्तर प्रदेश।

घायलों की पहचान

32 वर्षीय जय अग्रवाल पुत्र गणेश अग्रवाल निवासी ग्वालियर मध्य प्रदेश, 23 वर्षीय इशान निवासी फरीदावाद हरियाणा, 30 वर्षीय अभिनय सिंह निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश, 28 वर्षीय राहुल गोस्वामी निवासी हिसार हरियाणा, 22 वर्षीय ऋषभ निवासी न्‍यू दिल्ली, 42 वर्षीय अजय गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, 20 वर्षीय लक्ष्य निवासी जयपुर राजस्थान, 30 वर्षीय निष्ठा निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश, 30 वर्षीय सतीजा निवासी हिसार हरियाणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *