419 मामले आए सामने और 185 ठीक, दो की मृत्यु
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना मामलों का आंकड़ा 400 पार हो गया है। आज 419 मामले आए हैं। वहीं, प्रदेश में आज 185 ठीक हुए हैं। आज दो की जान गई है। शिमला जिला में 67 साल के व्यक्ति और 62 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 2 लाख 08 हजार 616 पहुंच गया है। अभी 2,318 एक्टिव केस हैं। अब तक 2 लाख 02 हजार 755 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 3,521 है।
कांगड़ा में बढ़ा कोरोना का कहर, आज 70 मामले आए सामने
किस जिला में कितने केस और कितने ठीक
चंबा में 109, कांगड़ा और मंडी में 70-70, शिमला में 55, हमीरपुर में 46, बिलासपुर में 24, कुल्लू में 18, लाहौल स्पीति में 13, किन्नौर में 10, सिरमौर में तीन और सोलन में एक केस है। मंडी के 69, शिमला में 26, कांगड़ा में 24, कुल्लू में 17, चंबा में 16, बिलासपुर में 11, हमीरपुर व ऊना में 8-8, सोलन में 5 और सिरमौर में एक ठीक हुआ है। प्रदेश में आज 19 हजार 170 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 18,037 नेगेटिव रहे हैं। अभी 762 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 371 पाजिटिव केस हैं।