Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

कल हुई बारिश से कितनी लगी चपत, कितनों की गई जान-जानिए

3 लोगों की हुई मौत, 2 लापता

शिमला। हिमाचल में पिछले कल हुई बारिश ने कहर बरपाया है। कांगड़ा जिला में तो सबसे अधिक नुकसान हुआ है। कांगड़ा की बोह वेली, भागसूनाग आदि में जान और माल के नुकसान की खबर है। सरकार के पास आंकड़ों के अनुसार हिमाचल में अब तक तीन की जान गई है और दो अभी लापता है। कांगड़ा की बोह वेली की मस्तो देवी महिला, कांगड़ा के नगरोटा बगवां के कीरचंबा में 11 वर्षीय बच्ची नेहा और कुल्लू में आस्था नाम महिला की दुखद मृत्यु हुई है। मैक्लोडगंज में लीन खड्ड में मनमीत सिंह नाम के व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। साथ ही मांझी खड्ड समीरपुर में एक व्यक्ति लापता है।

बारिश के चलते दस पशुओं की जान गई है। वहीं, सात घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। साथ ही 27 को आंशिक नुकसान हुआ है। यह आंकड़ा बढ़ सकता है। बारिश के चलते हिमाचल में 95 सड़कें बंद पड़ी हैं और 262 ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचा है। मैक्लोडगंज में 10 से 12 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। सिरमौर में एक टापू में 6 लोग फंस गए थे। जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया है। कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह वेली में मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू आॅपरेशन जारी है। अब तक पांच लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। 9 अभी भी फंसे हैं। एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर हैं। इसमें एक महिला की जान गई है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *