आज 585 हुए ठीक और 10 की गई जान
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना के 292 केस आए हैं। कांगड़ा में 84, मंडी में 59, चंबा में 34, शिमला में 32, सोलन- सिरमौर में 16-16, हमीरपुर में 15, ऊना में 11, बिलासपुर में सात, किन्नौर, कुल्लू व लाहुल स्पीति में 6-6 मामले सामने आए हैं। आज 585 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कांगड़ा के 158, मंडी के 105, शिमला के 70, चंबा के 62, ऊना के 54, हमीरपुर के 41, कुल्लू के 31, किन्नौर के 17, बिलासपुर के 16, सिरमौर के 14, सोलन के 11 व लाहुल स्पीति के 6 लोग रिकवर होने में कामयाब रहे हैं। हिमाचल में आज 10 लोगों की मृत्यु की हुई है। कांगड़ा में चार, मंडी में दो, शिमला, चंबा, हमीरपुर व ऊना में एक-एक की जान गई है। जिला कांगड़ा में जमानाबाद की 70 साल की महिला, बैजनाथ क्षेत्र के 70 वर्षीय व्यक्ति, 53 मील नगरोटा बगवां के 45 वर्षीय व्यक्ति व बीड़ बैजनाथ के 76 साल के व्यक्ति की मृत्यु हुई है।
हिमाचल में 1,99,699 कुल आंकड़ा है और 3,430 एक्टिव केस हैं। 1, 92,841 लोग अब तक रिकवर हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 3,408 है। हिमाचल में आज कोरोना के 20,218 सैंपल जांच को लिए गए हैं। इनमें से 19,402 नेगेटिव पाए गए हैं। अभी 593 की रिपोर्ट का इंतजार है।