मौके पर मच गई चीख-पुकार
देहरा। कांगड़ा जिला के हेरिटेज गांव परागपुर में रविवार को एक हादसा पेश आया। परागपुर के नक्की खड्ड में मेला लगा हुआ था। मेले में चलता हुआ झूला टूट गया।
झूले में बैठे मां-बेटा रेलिंग से टकराने से नीचे गिर गए। ये मंजर देखकर मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग बुरी तरह डर गए। गनीमत ये रही कि दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
Breaking : दोपहिया व हल्के वाहनों के लिए कल सुबह खुल जाएगा चक्की पुल
गौर हो कि इससे पहले पंजाब के मोहाली में ऐसा ही एक हादसा पेश आया था। वहां एक मेले के दौरान ड्रॉप टावर झूला करीब 50 फीट की ऊंचाई से गिर गया था। झूले में 30 लोग सवार थे। इनमें 13 गंभीर घायल हुए। इनमें पुरुष-महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
मोहाली के फेज आठ में दशहरा ग्राउंड में मेला लगा था। लोग रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा उठा रहे थे। मेले में काफी भीड़ थी। रात को लोग मेले में घूम रहे थे और कुछ लोग झूला झूल रहे थे तो कुछ तैयारी में थे। ड्रॉप टावर झूला में पहले 30 लोगों को बैठाया गया।
बकायदा सीट बेल्ट पहनाई गई। 50 फीट उपर पहुंचकर झूला घूमने लगा और लोग लुत्फ उठाने लगे। झूला थोड़ी ही देर घूमा था कि अचानक 50 फीट से तेज गति ते नीचे गिर गया।
लोगों में चीखों पुकार मच गई। झूले पर बैठे कई लोगों की सीट बेल्ट टूट गई और वह उछल कर बाहर गिरे। झूले के नीचे गिरते ही संचालक और कर्मचारी भाग निकले थे।