Categories
Top News Himachal Latest Hamirpur State News

Video Story : 2017 विस चुनावों में हमीरपुर बाईपास से निकला था शिमला का रास्ता

हमीरपुर। हिमाचल विधानसभा चुनाव 2017 में हमीरपुर जिला के विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के नतीजों ने सबको चौंका दिया था। इन नतीजों ने सत्ता का केंद्र ही बदल दिया था। चंद मिनटों में ही हमीरपुर जिला से सत्ता की चाबी छिटककर मंडी जिला में पहुंच गई थी।

सुजानपुर से हरिद्वार के लिए HRTC बस शुरू : क्या रहेगा रूट और किराया, यहां पढ़ें

ऐसा कहा जा सकता है कि हमीरपुर को बाईपास करके शिमला के लिए सत्ता का रास्ता निकला था। गुरू पर शिष्य भारी पड़ गया था। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री और उस समय का मुख्यमंत्री चेहरा प्रेम कुमार धूमल अपने ही शिष्य कांग्रेस के राजेंद्र राणा से 1,919 मतों से हार गए थे। राजेंद्र राणा भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे।

Breaking – हिमाचल विस चुनाव : आम आदमी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

प्रेम कुमार धूमल ने 2012 का चुनाव हमीरपुर से जीता था। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर को हराया था। 2017 में प्रेम कुमार धूमल ने सुजानपुर से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया और हमीरपुर से दोबारा भाजपा ज्वाइन करने वाले नरेंद्र ठाकुर चुनाव लड़े। प्रेम कुमार धूमल को हमीरपुर विस क्षेत्र छोड़कर सुजानपुर से चुनाव लड़ने का निर्णय भारी पड़ गया। अब इस बार देखना बाकी है कि प्रेम कुमार धूमल किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं या नहीं लड़ते हैं।

हिमाचल : आधी रात को टूरिस्ट ने होटल में की फायरिंग, वेटर को जान से मारने की धमकी

2017 विधानसभा चुनाव की बात करें तो हमीरपुर जिला में तीन सीटें कांग्रेस और दो भाजपा ने जीती थीं। हमीरपुर और भोरंज भाजपा के खाते में गई। सुजानपुर, बड़सर और नादौन कांग्रेस की झोली में गई थीं। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राजेंद्र राणा 1,919, बड़सर में इंद्रदत्त लखनपाल 439 (उनतालिस) और नादौन में सुखविंदर सिंह सुक्खू 2,349 (उनचास) मतों से जीते थे।

इंडियन क्रिकेट टीम की नई जर्सी का पोस्टर लॉन्च : हिमाचल की रेणुका भी आई नजर

हमीरपुर में भाजपा के नरेंद्र ठाकुर 7,231, भोरंज में कमलेश कुमारी 6,892 (बयानवे)मतों से जीती थी। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में नरेंद्र ठाकुर ने कुलदीप सिंह पठानिया, भोरंज में कमलेश कुमारी ने सुरेश कुमार, बड़सर में कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल ने बलदेव शर्मा और नादौन में कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के विजय अग्निहोत्री को हराया था।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *