विधायक विशाल नेहरिया के सवाल के जवाब में सदन में दी जानकारी
शिमला। बरसात के मौसम में जून व जुलाई माह में धर्मशाला में पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड को 2,283.863 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीडब्ल्यूडी को करीब 1181.70 लाख, जल शक्ति विभाग को लगभग 1080.50 लाख और विद्युत विभाग को करीब 21.663 लाख रुपए की चपत लगी है।
यह भी पढ़ें : – बाढ़ आने से तोजिंग नाला में बहे एक और व्यक्ति का शव मिला, बिहार निवासी
यह जानकारी आज हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में
धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया के सवाल के जवाब में जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर ने दी।
सरकार द्वारा पीडब्ल्यूडी को 18 करोड़ रुपए व 8.80 करोड़ रुपए सभी जिलाधीशों को सड़कों एवं पुलों के रख रखाव के लिए जारी किए गए हैं। सरकार द्वारा जल शक्ति विभाग को 16 करोड़ रुपए पेयजल व मल निकासी योजनाओं के रख रखाव के लिए जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : – लाहौल-स्पीति में बादल फटने से तबाही, सड़कें टूटी-संपर्क कटा
बरसात के कारण धर्मशाला में 44 लोगों के निजी भवनों तथा 18 पशुओं का नुकसान हुआ है। प्रभावितों को हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन एवं राहत नियमावली व भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार राहत प्रदान की जा रही है। प्रभावितों को तुरंत सहायता राशि के रूप में 3 लाख रुपए वितरित किए गए हैं।