Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Dharam/Vastu Kangra

शारदीय नवरात्र के पहले दिन तड़के खुल गए मंदिरों के कपाट, मां के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

कांगड़ा। माता के पर्व शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो गए हैं। सोमवार अल सुबह ही मां के दरबार भक्तों के लिए खुल गए। स्थानीय लोगों सहित अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने सुबह-सवेरे मां के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। मंदिरों में भक्तों का तांता लग गया है। हिमाचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठों मां चामुंडा देवी, मां बज्रेश्वरी, मां ज्वालाजी सहित चिंतपूर्णी और नैना देवी माता के मंदिर में विशेष पूजा व अनुष्ठान भी शुरू हो गए हैं।

पहला नवरात्र : माता शैलपुत्री बीज मंत्र

नवरात्र पर्व पर हमेशा की तरह मां के दरबारों को फूलों से सजाया गया है। रात को दस बजे तक मां के मंदिर खुले रहेंगे, जिन मंदिरों में लाइनें अधिक रहेंगी, वहां पर मंदिर देर रात तक खुले रह सकते हैं और भीड़ बढ़ने पर प्रशासन मंदिरों को 24 घंटे भी खोल सकता है।

मंदिर परिसर व ज्वालामुखी नगर की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। नगर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की पुख्ता जानकारी के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे व पुलिस नाके लगाए गए हैं। यातायात की दृष्टि से मंदिर से एक किलोमीटर दूर पार्किंग स्थल चयनित किए हैं। यहां से मुद्रिका बसों के जरिये श्रद्धालु मुख्य गेट तक लाए जाएंगे। यह व्यवस्था निशुल्क रहेगी। मंदिर के कपाट पांच बजे से दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे।

शारदीय नवरात्र आज से शुरू : जानें घट स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त और विधि

नवरात्र के दौरान मंदिर में नारियल, प्लास्टिक के हार, बाण गंगा किनारे जाने और नहाने पर पूर्णतया पाबंदी लगाई गई है। मंदिरों में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और गृह रक्षक जवानों को तैनात किया गया है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *