Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : कुल्लू-मनाली और लाहौल की चोटियों पर एक फीट तक बर्फबारी, कई मार्ग बंद

मनाली-लेह और आनी-कुल्लू नेशनल हाईवे-305 पर यातायात अवरुद्ध

शिमला। हिमाचल में सर्दी धीरे धीरे बढ़ रही है। बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। अभी आगे और भी बर्फबारी देखने को मिलेगी। क्योंकि दिसंबर और जनवरी में अच्छी बर्फबारी होती है। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब रहा।

प्रदेश की राजधानी शिमला में बारिश के साथ ओलावृष्टि और चोटियों पर बर्फबारी हुई। राजधानी से सटे पर्यटन स्थल कुफरी में सीजन का पहला हिमपात हुआ। कुल्लू-मनाली और लाहौल की चोटियों पर एक फीट तक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण मनाली-लेह और आनी-कुल्लू नेशनल हाईवे-305 यातायात के लिए बंद हो गया।

हिमाचल कैबिनेट : पुलिस कॉन्स्टेबल पदों को लेकर बड़ा फैसला, इन पोस्ट पर भर्ती को मंजूरी

 

गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर सहित सोलंगनाला, रोहतांग दर्रा, सिस्सू, कोकसर, कुंजम दर्रा, बारालाचा, शिंकुला तथा जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी हुई है। लाहौल घाटी में 34 सड़कें बंद हो गई हैं।

किन्नौर के ऊपरी इलाकों और चंबा जिले के पांगी-भरमौर की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। चुराह के टेपा, डलहौजी के लक्कड़ मंडी, पौलहाणी में हल्की बर्फबारी हुई। चंबा-बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग पर दो फीट तक बर्फबारी हुई है। अब किलाड़ पहुंचने के लिए चंबा से लोगों को वाया लाहौल-स्पीति और जम्मू का सफर तय करना होगा।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : कांगड़ा के बनखंडी में चिड़ियाघर को लेकर लिया यह फैसला-जानें

अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में बर्फबारी के कारण सैलानियों को वाहनों को सोलंगनाला में रोक लिया गया। सुरक्षा को देखते हुए मनाली प्रशासन ने सोलंगनाला से आगे पर्यटक वाहनों के जाने पर रोक लगा दी। पुलिस ने सोलंगनाला में बैरियर लगा रखा था।

हालांकि, फोर बाई फोर वाहनों से पर्यटक अटल टनल होते हुए सिस्सू तक पहुंचे। घाटी में दो दिन से मौसम खराब चल रहा है। टनल के दोनों तरफ बर्फ होने से खासकर साउथ पोर्टल में सड़क ढलान होने से वाहनों के स्किड होने का खतरा बढ़ गया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल में बर्फबारी हो रही है। ऐसे में सफर करना सुरक्षित नहीं है।

Job Alert सिरमौर : युवाओं को रोजगार का मौका, 34 पदों पर होगी भर्ती

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट

Video : डीजीपी को रिटायरमेंट पर दी गई अनोखी विदाई, हर तरफ हो रही चर्चा

भारत में सिम कार्ड को लेकर बड़ा बदलाव, आज से लागू होंगे नए नियम

हमीरपुर : आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेंगे देसी घी और रागी के लड्डू, वितरण शुरू 

कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

कांगड़ा के पालमपुर में यूपी निवासी दो लोगों पर दागी गोलियां-घायल

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म

शिरगुल महाराज की अनुमति के बाद चूड़धार चोटी पर हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग

भारती सिंह ने भी गाया, “मेले बाबू ने थाना थाया”, पहले उड़ा मजाक अब फेमस हुआ किन्नौरी गाना
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

HRTC Bus व बस स्टैंड के फोटो और वीडियो भेजने की प्रतिस्पर्धा को लेकर बड़ी अपडेट
नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

हिमाचल : वेबसाइट बनाकर सरकारी नौकरी और GPF के नाम पर ऐंठता था पैसे-धरा 
हिमाचल : टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल टैट के एडमिट कार्ड जारी- करें डाउनलोड 

हिमाचल जॉब ब्रेकिंग : लेक्चरर और प्रोफेसर सहित इन पदों पर निकली भर्ती 
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Lifestyle/Fashion State News

सर्दियों में कब्ज और तनाव से रहना चाहते दूर तो करें यह ट्राई

सर्दियों का मौसम आ गया है। शरीर को बाहर से तो गर्म कपड़े पहनकर गर्म रख सकते हैं पर अंदर से भी शरीर गर्म रखना जरूरी होता है। ऐसे में सर्दियों में गर्म प्रकृति के फूड को खाने में शामिल करना चाहिए। ऐसे ही एक आसानी से मिलने वाले फूड के बारे में हम आपको बताते हैं। जी हां यह है तिल। तिल के बारे आप सब लोग जानते होंगे।

कई लोग तिल की चटनी का प्रयोग भी करते हैं। क्या आपको पता है कि तिल के बीजों में औषधीय गुण होते हैं। यह कई तरह की बीमारियों के लिए संजीवनी का काम करते हैं। हालांकि, सामान्य जानकारी के लिए हम यह बता रहे हैं। ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर से ही संपर्क करें।

अनोखा जुगाड़: आठ रुपए में 150 किलोमीटर का सफर- बैठ सकते हैं 6 लोग

तिल के बीज प्रोटीन, स्वस्थ वसा के भरपूर होते हैं। इन बीजों में पिनोरेसिनॉल पाचन एंजाइम माल्टेस की क्रिया को रोकता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। बहुत लोग कब्ज और खराब पाचन से परेशान रहते हैं। कब्ज कई रोगों की जड़ है। खराब पाचन या कब्ज में तिल के बीजों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

बांग्लादेश के साथ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका-शमी बाहर

तिल के बीज एंग्जायटी को कम करने वाले प्रभाव के साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं। इससे दिमाग तनाव से मुक्त रहता है। तिल का सेवन कैसे कर सकते हैं, हम आपको बताते हैं। इसका सेवन कच्चे या सूखे रूप में किया जा सकता है। भुने हुए स्नैक्स के रूप में प्रयोग हो सकता है। गुड के साथ मिलाकर भी इसे खाया जाता है। आजकल तिल वाली रेवड़ियां, गचक और लड्डू आदि भी बाजार में मिलते हैं। लोग इन्हें खाते हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

 

Categories
Top News Lifestyle/Fashion State News

सर्दियों में आंवला का सेवन कितना फायदेमंद, जानिए चमत्कारी गुण

कहते हैं कि बुजुर्गों का कहा और आंवले का खाया बाद में याद आता है। यानी कि बुजुर्ग अपने तुजुर्वे से जब कोई बात हमें समझाते हैं तो हम उस बात को गंभीरता से नहीं लेते। पर बाद में जब अपने साथ गुजरती है तो हमें पता चलता है। ऐसे ही खाते वक्त आंवला खट्टा लगता है पर जब आंवला खाने के बाद पानी पीते हैं तो वह मीठा लगता है। पर क्या आपको पता आंवला कितना गुणकारी होता है। सर्दियों में तो आंवले के सेवन के और भी फायदे हैं। खिली धूप में आंवला खाने का अपना ही मजा है। एक तो हमें धूप में विटामिन डी मिलती है तो वहीं आंवले से विटामिन सी की कमी पूरी होती है।

शिमला रिज पर नुक्कड़ नाटक और रैली से एड्स पर जगाई अलख

अगर आपको नहीं पता तो हम बताते हैं। जैसा कि आंवला में विटामिन सी की काफी मात्रा होती है। विटामिन सी एथेरोस्क्लेरोसिस जैसी बीमारी को भी दूर रखता है। एथेरोस्क्लेरोसिस बीमारी में ब्लड वेसल्स में कोलेस्ट्रॉल व फैट आदि गंदे पदार्थ जमा होने लगते हैं। हर रोज आंवला का सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

कांगड़ा: महाराष्ट्र के डॉक्टर की हादसे में मौत-टांडा में कर रहे थे पढ़ाई

अगर आप मुंह के छालों से परेशान रहते हैं तो आंवला आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। मुंह के छालों से परेशान लोगों को आंवले के जूस का सेवन करना चाहिए। आंवले के सेवन से दांत और मसूड़े भी मजबूत रहते हैं। साथ ही विटामिन सी की अधिक मात्रा होने के चलते इम्युनिटी को बढ़ाने का भी काम करता है।

हिमाचल विस चुनाव: मतगणना से 3 दिन पहले तक नियुक्त कर सकते हैं एजेंट

आंवला में पाया जाने वाला क्रोमियम ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। आंवला में ऐसे तत्व हैं जोकि खून को साफ करने में मदद करते हैं। आंवला त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। मुहांसों की समस्या से भी काफी हद तक छुटकारा मिलता है। अब आप आंवले के गुणों के बारे समझ गए होंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें