Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Viral news Shimla State News World News

हिमाचल में VIP नंबरों का क्रेज : HP99-9999 के लिए लगी 30 लाख की बोली

शिमला। हिमाचल प्रदेश में VIP नंबरों की बोली लगना शुरू हो गई है। एक बार फिर लोगों ने अपनी पसंद के वीआईपी नंबरों के लिए बोली लगाई। अभी तक अधिकतम बोली करीब 30 लाख रुपए की लगी है।

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

 

VIP नंबर HP99-9999 के लिए सबसे ज्यादा बोली कोटखाई के इंद्र काल्टा ने बोली लगाई है। इंद्र काल्टा ने कुल 29,98,500 की बोली लगाई है और इसमें से 4,500 रुपए रिजर्व राशि के तौर पर जमा किए गए हैं। इसके अलावा भी लोगों ने हजारों रुपए की बोली लगाई है।

इसके अलावा कोटखाई से अरुण नेगी ने HP99-0009 नंबर के लिए 7 लाख 5000 की बोली लगाई है जिसमें 22,500 रुपए रिजर्व राशि के तौर पर जमा किए गए हैं। HP990010 के लिए 90,000 की बोली SRI HARIHAR HOSPITALS PVT LTD ने लगाई है। HP990011 के लिए 60000 की बोली RAJESH CHAUHAN ने लगाई है।

कांगड़ा : बाथू की लड़ी में डूबे ऊना के दो युवक, आए थे घूमने

 

आप भी बोली लगाना चाहते हैं तो वीआईपी नंबरों की बोली के लिए विभाग की वेबसाइट himachal.nic.in पर जाकर e-Auction fancy numbers का ऑपशन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करने के बाद login के लिए user id और पासवर्ड देना होगा। इसके बाद आप मनचाहे नंबर की बोली लगा सकते हैं।

गौर हो कि भारत सरकार के परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट पर फरवरी माह में स्कूटी के VIP नंबर की बोली शुरू हुई थी। जिस HP-99-9999 नंबर के लिए यह बोली शुरू हुई थी। यह बोली 1 करोड़ 11 हजार रुपए पहुंच चुकी थी।

हिमाचल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में इन पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

 

तीन आवेदनकर्ताओं ने करोड़ों रुपए की बोली लगाई, लेकिन बोली लगाने वाले लोग फर्जी निकले। इनके एड्रेस भी फर्जी पाए गए। परिवहन विभाग के अतिरिक्त निदेशक हेमिस नेगी का कहना है कि VIP नंबर में फर्जी तरीके से 1 करोड़ से अधिक की बोली लगाई गई। जांच करने पर वह फर्जी निकली। इसके बाद पोर्टल में कुछ नए बदलाव व अपग्रेडशन किए गए और अब फिर से बोली शुरू हो गई है।

हिमाचल में भी दिखेगा बिपरजॉय का असर, दो दिन बारिश की संभावना

 

इस बार फर्जी बोली का चांस ही नहीं है क्योंकि परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फैंसी पोर्टल पर VIP नंबर की बोली लगाने के लिए लोगों को नंबर के बेसिक प्राइस की 30 प्रतिशत राशि पहले ही देनी पड़ेगी। उसके बाद बोली में भाग लिया जा सकता है। अगर किसी नंबर का बेसिक प्राइस 1 लाख रुपए है तो बोली लगाने वाले व्यक्ति को 33 हजार रुपए की राशि बोली लगाने से पहले जमा करनी होगी।

इसके बाद चाहे बोली करोड़ रुपए तक ही क्यों न चली जाए लेकिन व्यक्ति से 33 हजार रुपए की राशि ही ली जाएगी। बोली की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगर प्रथम बोलीदाता नंबर को नहीं खरीदता है तो उसकी 33 हजार रुपए की राशि वापस नहीं होगी। वह राशि सरकारी कोष में जमा हो जाएगी तथा उस विशेष नंबर के लिए विभाग द्वारा दोबारा बोली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हिमाचल : पर्यटकों को खूब भा रहा रोहतांग, शनिवार को 965 वाहन पहुंचे

नवजोत सिंह सिद्धू ने परिवार सहित किए श्री चामुंडा देवी के दर्शन

 

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

सलूणी केस : तो क्या खौफ का दूसरा नाम था शरीफ- मनोहर के भाई का खुलासा

 

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : वाहनों के VIP नंबरों की बोली आज से शुरू, पहले जमा करनी होगी 30% राशि

विभाग ने शिमला और बैजनाथ में किए सफल ट्रायल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सोमवार यानी आज से सभी जिलों में वाहनों के लिए वीआईपी नंबरों की बोली लगना शुरू हो जाएगी। इससे पहले शिमला और बैजनाथ में ही वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन बोली लग रही थी।

विभाग इन 2 कार्यालयों में ट्रायल कर रहा था कि नई व्यवस्था के साथ पोर्टल कैसे चलेगा। अब यह ट्रायल सफल हो गया है। ट्रायल के सफल होने के बाद सोमवार से इसे सभी आरटीओ में शुरू किया जाएगा।

हिमाचल : डॉक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक शुरू, ओपीडी में मरीज हुए परेशान 

वीआईपी नंबरों की बोली के लिए विभाग की वेबसाइट himachal.nic.in पर जाकर e-Auction fancy numbers का ऑपशन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करने के बाद login के लिए user id और पासवर्ड देना होगा। इसके बाद आप मनचाहे नंबर की बोली लगा सकते हैं।

पिछली बार की तरह इस बार फर्जी बोली का चांस ही नहीं रहेगा क्योंकि परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फैंसी पोर्टल पर वीआईपी नंबर की बोली लगाने के लिए लोगों को नंबर के बेसिक प्राइस की 30 प्रतिशत राशि पहले ही देनी पड़ेगी। उसके बाद बोली में भाग लिया जा सकता है। अगर किसी नंबर का बेसिक प्राइस 1 लाख रुपए है तो बोली लगाने वाले व्यक्ति को 33 हजार रुपए की राशि बोली लगाने से पहले जमा करनी होगी।

बिलासपुर : नए से पुराने मकान की तरफ गया था बुजुर्ग, गौशाला में मिला मृत 

इसके बाद चाहे बोली करोड़ रुपए तक ही क्यों न चली जाए लेकिन व्यक्ति से 33 हजार रुपए की राशि ही ली जाएगी। बोली की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगर प्रथम बोलीदाता नंबर को नहीं खरीदता है तो उसकी 33 हजार रुपए की राशि वापस नहीं होगी। वह राशि सरकारी कोष में जमा हो जाएगी तथा उस विशेष नंबर के लिए विभाग द्वारा दोबारा बोली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जोगणी माता मंदिर के समीप खाई में फंसा व्यक्ति, SDRF मंडी की टीम ने किया रेस्क्यू 

परिवहन विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप के अनुसार संशोधित ई-ऑक्शन प्रणाली के अनुसार आवेदनकर्ता सोमवार से लेकर शनिवार तक विभागीय पोर्टल पर अपनी पसंद के विशेष नंबरों के लिए बोली में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए 2 हजार रुपए का पंजीकरण शुल्क जमा करवाना होगा। रविवार के दिन इन नंबरों की बोली का परिणाम 5 बजे के बाद ऑनलाइन स्वत: ही घोषित हो जाएगा।

नादौन : पंजाब से आए थे माथा टेकने, ब्यास में नहाने उतरे 3 युवक, एक डूबा

 

 

धर्मशाला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने 102 वर्षीय संसार चंद और उनकी पत्नी को किया सम्मानित

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ