शिमला। नगर निगम चुनाव शिमला चुनावों के लिए रोस्टर जारी कर दिया है। इसमें 41 में से 21 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वार्ड एक, दो, 4, 6, 18,19,20, 22, 23, 25,26,27, 30,33,36,37 और 41 महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। 5, 12, 14, 35 एससी महिलाओं के लिए आरक्षित है।
हिमाचल में कड़े नियम : नशा करते पकड़े गए तो शिक्षण संस्थानों से निष्कासित होंगे छात्र
वार्ड नंबर 3, 7, 8, 9, 10, 11, 16,17,21,24,28,29,31,32,34,38 और 39 अनारक्षित हैं। 13, 15, 40 एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। बता दें कि शिमला नगर निगम में चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने कमर कस ली है। भाजपा ने तो वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में समितियां भी गठित कर दी हैं।