Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur Solan State News

सिरमौर और सोलन में भूस्खलन से भारी नुकसान, मकान में दरारें-बगीचे तबाह

राजगढ़\सोलन। सिरमौर और सोलन जिला में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। राजगढ़ उपमंडल के पझौता क्षेत्र के कतोगा गांव में भूस्खलन से सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है जिसके कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। मनीराम के घर के चारों ओर दरारें आ गई हैं वहीं, भगोट गांव में भूस्खलन से कई पेड़ गिरने से बहुत नुकसान हुआ है। यह जानकारी बलबीर पुंडीर ने दी है।

वहीं, ग्राम पंचायत नेहरटी भगोट की प्रधान रमा देवी ने बताया कि बाबुराम सम्मति देवी निवासी उलख के घर के आगे भी हुआ भूस्खलन है।

Breaking : PRTC की 4 दिन से लापता बस ब्यास नदी में मिली, ड्राइवर की मौत-कंडक्टर लापता

 

उधर, सर्वा गांव के अनोखी राम व भादर सिंह के मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है व भादर सिंह के बगीचे को काफी नुकसान हुआ है व इनका शौचालय भी मिट्टी में दफन हो गया है। यह जानकारी सर्वा से संजु भाटिया ने दी है।

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

इसके अलावा सोलन जिला के तोप की बेड़ पंचायत के अन्तर्गत शील गांव में मोहनलाल शर्मा के मकान के ईर्द-गिर्द भूस्खलन से बहुत नुकसान हुआ है व उनका शौचालय की एक तरफ की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। मोहनलाल शर्मा ने प्रशासन से निवेदन किया कि शील गांव में भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेकर हर संभव सहायता करने की कृपा करें। यह जानकारी मुनीष शर्मा निवासी शील ने दी है।

 

पंडोह बाढ़ पीड़ित परिवारों को एक-एक लाख रुपए प्रदान करेगी सरकार

 

रामपुर-नोगली मार्ग पर सतलुज में गिरी कार, एक परिवार के 4 लोग लापता

 

मंडी जिला प्रशासन की पर्यटक मित्र शासन व्यवस्था के कायल हुए लोग

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ