Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

Breaking : चंबा से चुवाड़ी जोत टनल को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू की बड़ी घोषणा

फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाने के लिए चार करोड़ की घोषणा

 

चुवाड़ी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा से चुवाड़ी जोत टनल की फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाने के लिए चार करोड़ रुपए मंजूर करने घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जोत टनल समय के अनुसार बनेगी। पहले डीपीआर तैयार की जाएगी। इसके बाद टनल का निर्माण कार्य शुरू होगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह घोषणा चुवाड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि भटियात के विधायक और विधानसभा स्पीकर व चंबा के विधायक नीरज नैय्यर जोत टनल की मांग उठाते रहे हैं। कहते हैं कि चंबा से चुवाड़ी के लिए चार घंटे का टाइम लग जाता है।

हिमाचल : आगे कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज, कहां बारिश और बर्फबारी की संभावना

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोगों की इसी समस्या का हल करने हम आए हैं। इसलिए जोत टनल की फिजिबिलिटी रिपोर्ट के लिए चार करोड़ रुपए मंजूर करने की घोषणा करता हूं।

 

चंबा में लैंडस्लाइड : चंद सेकंड में पहाड़ी धड़ाम, वीडियो वायरल

 

बता दें कि चुवाड़ी से चंबा के लिए जोत टनल की मांग काफी पुरानी है। अभी चुवाड़ी वाया जोत चंबा पहुंचने के लिए करीब 55 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। सर्दियों में जोत मार्ग बंद होने से वाया बनीखेत होकर चंबा जाना पड़ता है। इससे करीब 110 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।

 

हिमाचल में थम सकते हैं 108 व 102 एंबुलेंस के पहिए, जानें कारण 

चुवाड़ी से चंबा वाया जोत सुरंग का निर्माण होने से चुवाड़ी से चंबा की दूरी लगभग आठ किलोमीटर रह जाएगी। चुवाड़ी ही नहीं बल्कि हिमाचल के अन्य जिलों, पठानकोट आदि से चंबा जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। उनका न केवल समय बचेगा, बल्कि पैसों की भी बचत होगी।

 

मंडी शिवरात्रि महोत्सव : पारंपरिक वाद्य यंत्रों से गूंजा पड्डल मैदान 

 

 

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

 

 

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 

मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24