Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

Breaking – हिमाचल कैबिनेट बैठक : 780 आशा वर्करों की होगी नियुक्ति, OPS पर भी चर्चा

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार की चौथी कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM)के तहत 780 आशा वर्करों की नियुक्ति को हरी झंडी मिल गई है। कैबिनेट ने 780 आशा वर्कर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वहीं, पुरानी पेंशन को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई है। चर्चा के बाद कुछ फैसले लिए गए हैं।

कांगड़ा जिला प्रशासन की पहल, कागज पन्ने के दोनों साइड होगी लिखाई-छपाई-जानिए डिटेल

कैबिनेट में केंद्र सरकार के पास जमा एनपीएस कर्मचारियों के 8 हजार करोड़ रुपए वापस करने के लिए भी प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके अलावा वित्त विभाग को भी जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिन एनपीएस कर्मियों की नियुक्ति 15-05-2003 के बाद हुई है उनको पुरानी पेंशन दी जाएगी। इनको GPF के अंतर्गत लाया जाएगा।

NPS में जारी कर्मचारियों का अंशदान एक अप्रैल 2023 से बंद हो जाएगा। अगर कोई कर्मचारी एनपीएस में ही रहना चाहता है तो वह अपनी सहमति सरकार को दे सकता है। पुरानी पेंशन लागू करने के लिए सरकार 2023-24 में एक हजार करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च करेगी। वित्त विभाग को नियमों में बदलाव करने व आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें