Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

गोवा में चंबा की सीमा, रोहड़ू की ज्योतिका, कांगड़ा की शिक्षा ने जीते पदक

तलवारबाजी खेल में रजत और कांस्य पर किया कब्जा
शिमला। हिमाचल के शिमला जिले के रोहड़ू की ज्योतिका दत्ता ने गोवा में चल रही 37वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तलवारबाजी खेल में रजत पदक जीता है। साथ ही कांगड़ा जिला के चलवाड़ा गांव की शिक्षा बलोरिया को कांस्य पदक मिला है।
हिमाचल : फॉर्मल कपड़े पहनकर दफ्तर आने को तैयार कर्मचारी, पर मांगा कुछ वक्त 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दोनों बेटियों को बधाई दी है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की इन बेटियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे राज्य का मान बढ़ाया है। वहीं, हिमाचल के चंबा की बेटी सीमा का विजय अभियान जारी है। सीमा ठाकुर ने अब गोवा में 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पद जीता है।
 सीमा ने गोवा में 37वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लिया। उन्होंने 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत कर एक बार फिर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
उन्होंने 33.20 सेकंड में दौड़ पूरी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा ने आपने जीवटता के साथ उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
उन्होंने सीमा को उज्जवल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भी सीमा को बधाई दी है।

कुल्लू दशहरा में रंगे हाथ धरा जेब कतरा, मोबाइल, नगदी, पर्स बरामद 

कांगड़ा जिला में इन सामान्य और ई -बस रूट के लिए मिलेंगे परमिट-जानें डिटेल

Video :किन्नौर में लैंडस्लाइड, नेशनल हाईवे पांच पर फिर थमे वाहनों के पहिए

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news