सोशल मीडिया पर शेयर की डेकोरेशन की झलक
मुंबई। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के घर लगा साइन बोर्ड चर्चा का विषय बन गया है। साइन बोर्ड पर गोली मारने की बात लिखी गई है। बता दें कि बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने अपने घर की डेकोरेशन की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें तंजौर पेंटिंग भी नजर आ रही है। इसके अलावा एक बोर्ड लगा हुआ दिख रहा है। अगर बोर्ड को ध्यान से पढ़ें तो उसमें नो ट्रेसपासिंग, उल्लंघन करने वाले को गोली मार दी जाएगी। इससे बचने वालों को दोबारा गोली मारी जा सकती है लिखा नजर आ रहा है।
सदन में तीखी नोक झोंक, बीजेपी विधायक ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
कंगना रनौत का मुंबई में खूबसूरत अपार्टमेंट है। वहीं, मनाली में भी उनका एक घर है। गुरुवार को कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इसमें वह होम डेकोर के बारे में बात कर रही है।
वीडियो में कंगना रनौत कहती नजर आ रही है कि उन्हें अपने घर को लेकर एक स्पष्ट विजन था। कंगना ने अपने घर की झलक भी दी है। इसमें तंजौर पेंटिंग भी नजर आ रही है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए बताया है, ‘मेरे सभी घर को लेकर मेरा विजन एकदम क्लियर था, जब मैं खुद डेकोरेशन करती हूं तो मुझे और अच्छा लगता है। वहीं, भगवान बालाजी की भी तस्वीर नजर आ रही है।