Categories
Education Top News Himachal Latest KHAS KHABAR State News

कांगड़ा : बाथू की लड़ी में डूबे ऊना के दो युवकों के शव मिले, पोस्टमार्टम को भेजे

जवाली। कांगड़ा जिला के पुलिस स्टेशन जवाली के तहत बाथू की लड़ी में डूबे युवकों के शव मिल गए हैं। सोमवार सुबह से एनडीआरएफ की टीम युवकों की तलाश में जुटी हुई थी।

दोपहर बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : SMC व कंप्यूटर शिक्षकों को लेकर लिया ये फैसला 

 

गौर हो कि रविवार को बाथू की लड़ी में नहाने उतरे ऊना जिला के दौलतपुर के दो युवक डूब गए थे। युवकों की पहचान रजत (23) पुत्र अशोक कुमार व अमित कुमार (26) पुत्र जुगल किशोर निवासी दौलतपुर जिला ऊना के रूप में हुई है।

रजत लोक निर्माण विभाग (PWD) में कार्यरत था तथा अमित कुमार आर्मी में था। दोनों ही युवक अपने अन्य दोस्तों के साथ पांडवों द्वारा निर्मित बाथू दी लड़ी को देखने के लिए बाइक पर आए थे।

कांगड़ा : बाथू की लड़ी में डूबे ऊना के दो युवक, आए थे घूमने

 

रजत व अमित कुमार पौंग झील में नहाने उतरे लेकिन उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था। गहरे पानी में जाने से डूब गए। अन्य दोस्तों ने उनको डूबते देखा तथा सहायता के लिए शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने मौका पर पहुंचकर युवकों को तलाश करने की काफी कोशिश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला सका।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला, और क्या-जानें

सूचना मिलते ही एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह व डीएसपी मनोज कुमार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। युवकों की तलाश शुरू की गई। शाम को एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची लेकिन रात तक दोनों का कोई पता नहीं चल पाया। एनडीआरएफ ने सुबह फिर सर्च ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर को दोनों का शव मिल गया।

हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

 

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

 

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

 

हिमाचल में VIP नंबरों का क्रेज : HP99-9999 के लिए लगी 30 लाख की बोली

 

हिमाचल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में इन पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ