Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल का इंतजार खत्म, पे बैंड और ग्रेड पे की अधिसूचना जारी

मिला उच्च प्री रिवाइजड पे-बैंड और ग्रेड पे

शिमला। हिमाचल पुलिस कांस्टेबल के पे बैंड और ग्रेड पे को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है। 2015 के बाद भर्ती हुए पुलिस जवानों को भी 10,300-34,800 और ग्रेड 3200 का स्केल देने को लेकर नोटिफिकेशन जारी हुई है।

शिमला: पिकअप चोरी के दोषी को एक साल की कैद-6 माह में हुआ फैसला

 

बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 25 जनवरी 2022 को सोलन में  कर्मियों को पे बैंड और ग्रेड पे को लेकर घोषणा की थी। इसके बाद 7 अप्रैल को हुई कैबिनेट की बैठक में हिमाचल कैबिनेट ने वर्ष 2015-16 में नियुक्त पुलिस कांस्टेबल की श्रेणियों को 1 जनवरी, 2022 से लागू हिमाचल प्रदेश (संशोधित वेतनमान) नियम-2022 जोकि 1 जनवरी, 2016 से प्रभावी हैं, के अन्तर्गत कांस्टेबल को नोशनल आधार पर उच्च प्री रिवाइजड पे-बैंड और ग्रेड पे प्रदान करने का निर्णय लिया था।

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू, भरे जाने हैं 1,334 पद

 

पुलिस कांस्टेबल अब संबंधित फैक्टर में वेतन निर्धारण के लिए अपनी ऑप्शन दे सकेंगे और उसी के अनुसार संशोधित नियमों के अंतर्गत उन्हें एरियर का भुगतान किया जाएगा। कैबिनेट के फैसले के बाद आज पुलिस कांस्टेबल का इंतजार खत्म हो गया है। साथ ही लंबी चली आ रही मांग भी पूरी हो गई है।

बता दें कि कर्मी काफी लंबे समय से पेड बैंड और ग्रेड पे की मांग कर रहे थे। पर कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हो पा रही थी। इससे पुलिस कर्मियों में रोष था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी कर्मियों ने मुकाकात की थी। सीएम ने 25 जनवरी को सोलन में पे बैंड और ग्रेड पे देने की घोषणा की थी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए facebook page like करें