Categories
Education TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही शुरू होगी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई

शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट के लिए भेजा जाएगा विदेश

शिमला। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ साल पहले तक दूसरे स्थान पर रहने वाले हिमाचल प्रदेश की रैंकिंग 13वें स्थान से अब 17वें स्थान पर पहुंच गई है। यानी हिमाचल में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। प्रदेश में जगह-जगह कम दूरी पर स्कूल खुलने, रट्टा अधिक लगने और यू डाइस डाटा सही तरीके से न भरने से रैंकिंग में कमी दर्ज हुई है। परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2021-22 की रिपोर्ट के बाद अब सरकार भी जागी है शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए एक्शन प्लान बनाना शुरू कर दिया है।

संविधान दिवस पर याद किए डॉ. भीमराव अंबेडकर, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

सरकार अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई का तरीका बदलने वाली है। प्रदेश के स्कूलों में अब छात्र पहली कक्षा से ही इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई करेंगे। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश में चार इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का वादा किया था जिसमें सरकार ने कुछ बदलाव किया है। सरकार ने 10-15 किलोमीटर के दायरे में सुविधायुक्त स्कूल देने और परिणाम बढ़ाने पर फोकस करने का भी फैसला लिया गया है।

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूल में इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई शुरू करने को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के स्तर में गिरावट आई है। पांचवीं कक्षा के बच्चे तीसरी कक्षा का सिलेबस नहीं पड़ पा रहे हैं यह बहुत चिंताजनक है। ऐसे में सरकार अगले शैक्षणिक सत्र में शिक्षा के स्तर में व्यापक सुधार लाने के लिए काम करने वाली है।

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सातवीं गारंटी हिमाचल में चार अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने की थी जिसमें बदलाव करते हुए प्रदेश सरकार ने प्रत्येक स्कूल में पहली कक्षा से इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू करवाने का फैसला किया है। इसके साथ ही ड्रेस कोड भी स्कूल स्तर पर लागू करने की घोषणा की गई है।

इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने पूर्व सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि हिमाचल की स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की जरूरत है लेकिन पूर्व की भाजपा सरकार ने तो 900 संस्थान खोल दिए थे जिनमें अध्यापकों की नियुक्ति करने के लिए प्रदेश सरकार के पास साधन नहीं हैं।

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ये भी कहा कि प्रदेश के शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट के लिए विदेशों में भेजा जाएगा। इसके साथ ही विद्या समीक्षा केंद्र डेटाबेस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित होगा। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था किस तरह से चलेगी और प्रदेश में शिक्षा का स्तर कैसा होगा इसकी समीक्षा करने के बाद विद्या समीक्षा केंद्र डेटाबेस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से शिक्षण संस्थाओं को निर्देश दिया जाएगा।

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

 

बड़ी उपलब्धि: हिमाचल के 14 पुलिस कर्मियों का फाइनेंस एंड अकाउंट्स सर्विस में हुआ चयन

 

हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

कांगड़ा : नौकरी की तैयारी के लिए झंझट खत्म, सपना पूरा कर सकेंगे युवा

मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार चलने वाली HRTC वोल्वो बस रूट को लेकर अपडेट

क्या आपकी हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज … जानें इसके पीछे की वजह

Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें

अखबार में लिपटी खाद्य सामग्री सेहत को पहुंचा सकती है भारी नुकसान, जानें वजह

मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में अपाहिज बेजुबानों पर बरपा कहर-चली JCB
Jobs Alert : AIIMS में 3 हजार पदों पर होगी भर्ती, बिलासपुर में भरे जाएंगे 67 पद

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन
HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

चिंतनीय: शिक्षा के क्षेत्र में पहले से 11 स्थान पर लुढ़का हिमाचल, ये है बड़ा कारण

बुधवार को सदन में शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

शिमला। हिमाचल शिक्षा क्षेत्र के पहले स्थान में रहा करता था पर अब 11वें स्थान पर पहुंच गया है। इसका सबसे बड़ा कारण शिक्षकों की कमी है। हिमाचल में वर्तमान में 455 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं है। अस्थाई रूप से व्यवस्था चलाई जा रही है। साथ ही 3145 प्राथमिक स्कूलों में एक ही शिक्षक है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को शिक्षा के लेकर कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के जवाब में दी है।

पूर्व सैनिकों से भरे जाएंगे सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर के पद, हमीरपुर में होंगे साक्षात्कार

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल में क्वालिटेटिव और जॉब बेस्ड एजुकेशन की प्राथमिकता रहेगी। शिक्षक संस्थानों को डिनोटिफाई करने को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हीं संस्थानों को बंद किया जो इनके (पूर्व भाजपा सरकार) कार्यकाल के अंतिम चार-पांच महीनों में खुले थे। इन संस्थानों को क्राइटेरिया के आधार पर बंद किया गया है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का कुशलक्षेम जाना

पिछली सरकार साढ़े चार साल के कार्यकाल में मात्र 2 कॉलेज खुले थे, जबकि अंत के कुछ महीनों में दो दर्जन कॉलेज खोल दिए। अगर कांग्रेस कार्यकाल के साथ इसकी तुलना करेंगे तो वर्ष 2013-17 के अप्रैल महीने तक लगभग 42 कॉलेज खोले थे। इसके बाद करीब 16-17 कॉलेज खोले। पूर्व की भाजपा सरकार ने इन 17 कॉलेजों में से 11 कॉलेज चालू रखे। नीड बेस्ड कॉलेजों को बंद नहीं किया जाएगा।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक खत्म, ये लिए बड़े फैसले

क़ुल्लू के आनी उपमंडल में राणा बाग के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई है।शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने हादसे का केस भी दर्ज कर लिया है मिली जानकारी के अनुसार, हादसा आनी में राणा बाग के पास हुआ। कार जै बाग से आनी की ओर आ रही थी तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर खाई में जा गिरी। हादसे में घायल ड्राइवर को आनी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने तब तक दम तोड़ दिया था। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें