Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR

देहरा के विधायक होशियार सिंह 21 को भरेंगे नामांकन, किस पार्टी से-जानिए

देहरा। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए.नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। देहरा के विधायक होशियार सिंह 21 अक्टूबर दोपहर 12 बजे एसडीएम ऑफिस देहरा में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

विक्रमादित्य सिंह बोले – कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र मजबूत 
उन्होंने देहरा वासियों से दस बजे हनुमान चौक पहुंचने का आह्वान किया है। अभी तक की संभावनाओं को देखते हुए होशियार सिंह इस बार भी आजाद चुनाव मैदान में होंगे।
हिमाचल विस चुनाव: आज पांच बजे जारी होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची

बता दें कि होशियार सिंह ने 2017 का चुनाव आजाद लड़ा था और जीता था। उन्होंने कुछ माह पहले भाजपा का दामन थामा था। पर भाजपा से टिकट की संभावनाएं न के बराबर हैं। वहीं, कांग्रेस में जाने की संभावनाओं पर उन्होंने खुद विराम लगा दिया है। ऐसे में इस बार भी वह आजाद ही चुनावी मैदान में उतरेंगे। पर आजाद उनकी राह आसान नहीं दिखती।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें