Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest ENTERTAINMENT State News

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार में जलवा बिखेरेगा हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा, 20 को कार्यक्रम

डीजीपी संजय कुंडू ने दी शुभकामनाएं

शिमला। हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा हारमनी ऑफ द पाइन्स के सफर में बड़ी उपलब्धि जुड़ने वाली है। कलर्स टीवी के कार्यक्रम हुनरबाज देश की शान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाला हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा हारमनी ऑफ द पाइन्स दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023 में जलवा बिखेरेगा। दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल अवार्ड 2023 20 फरवरी को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में होगा।

सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों के DA पर घेरी पूर्व भाजपा सरकार, क्या बोले, पढ़ें

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023 का आधिकारिक निमंत्रण मिल गया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा हारमनी ऑफ द पाइन्स के सदस्य इंस्पेक्टर विजय कुमार ने आधिकारिक निमंत्रण डीजीपी संजय कुंडू को सौंपा। डीजीपी संजय कुंडू ने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार में प्रस्तुति के लिए हारमनी ऑफ द पाइन्स को बधाई दी है।

जयराम का आरोप – सुक्खू पेश कर रहे गलत आंकड़े, जनता के हितों से हो रहा खिलवाड़

वर्ष 1996 में शुरू हुए पुलिस आर्केस्ट्रा बैंड के पास कभी अपने यंत्र तक नहीं होते थे और अब इस बैंड ने देशभर में धूम मचा रखी है। यह देश का पहला मान्यता प्राप्त पुलिस आर्केस्ट्रा है।

हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू का कहना है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस का आर्केस्ट्रा बैंड पूरे देश में नाम कमा रहा है। पुलिस बैंड को दादा साहेब फालके फिल्म अवार्ड 2023 सेरेमनी में परफॉर्म करने का निमंत्रण मिला है। इससे हम देशभर में अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

हिमाचल में इस बार कम हुई बारिश-बर्फबारी, शिमला शहर हिमपात को तरसा 

CMO कांगड़ा के नाम से मांग रहा 10 हजार रुपए, पुलिस में शिकायत

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें