Categories
Top News Himachal Latest Dharam/Vastu Kangra State News

कांगड़ा जिला के मंदिरों में वर्चुअल पूजा : सीएम सुक्खू ने किया ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का शुभारंभ

धार्मिक पुस्तकें व वस्तुएं भी करवाई जाएंगी उपलब्ध

धर्मशाला। भक्त अब घर बैठे ही कांगड़ा जिला के मंदिरों में वर्चुअल पूजा कर पाएंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राज्य की पहली ऑनलाइन पूजा प्रणाली ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से भक्तों को घर बैठे ही ऑनलाइन पूजा की सुविधा उपलब्ध होगी।

कांगड़ा जिला के माता ब्रजेश्वरी मंदिर, माता चामुंडा मंदिर और माता ज्वालामुखी मंदिर में वेबसाइट http://kangratemples.hp.gov.in के माध्यम से वर्चुअल पूजा की सुविधा प्रदान की गई है।

हिमाचल : व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद पड़ी फिकी, क्या रहेगा मौसम का हाल-पढ़ें

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से श्रद्धालु किसी भी स्थान से ऑनलाइन पूजा और मंदिरों के लिए दर्शन पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रणाली के माध्यम से भक्तों के लिए दान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया गया है। दान की गई राशि की ऑनलाइन रसीद की सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि वेबसाइट पर विशेष अवसरों के लिए ई-पूजा बुकिंग, सराय बुकिंग, ऑनलाइन प्रसाद प्राप्त करने, ऑनलाइन दान करने के साथ-साथ मूर्तियों तथा पुस्तकों सहित धार्मिक वस्तुओं की खरीद की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। जिला प्रशासन ने भक्तों के घर-द्वार तक इन वस्तुओं की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने के लिए भारतीय डाक विभाग के साथ समन्वय किया है।

डमटाल में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश : दो गिरफ्तार-एक महिला रेस्क्यू

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चामुंडा नंदिकेश्वर मंदिर ट्रस्ट का वर्ष 2024 का कैलेंडर भी जारी किया। कांगड़ा के उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने ऑनलाइन पूजा प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, कैबिनेट मंत्री यादवेंद्र गोमा, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल और संजय अवस्थी, विधायक केवल सिंह पठानिया, संजय रतन, सुदर्शन बबलू, विनोद सुल्तानपुरी, आईडी लखनपाल, चैतन्य शर्मा, मलेंद्र राजन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

हिमाचल : एक अप्रैल को जन्मे बच्चों को भी पहली कक्षा में मिलेगी एडमिशन, इसके बाद वालों को अगले सत्र में

हमीरपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय छठी कक्षा चयन परीक्षा को लेकर अपडेट

HPPSC : SET 2023 के लिए अप्लाई करने वालों को लेकर बड़ी अपडेट

शीतकालीन सत्र : रोजगार के मुद्दे पर तपा सदन, विपक्ष ने किया वॉकआउट

कांगड़ा जिला में 10वीं, ITI पास से लेकर ग्रेजुएट के लिए नौकरी का मौका, होंगे साक्षात्कार

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर भर्ती, 23 दिसंबर को यहां होंगे इंटरव्यू

हिमाचल की बेटी रितु नेगी को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, शिलाई में जश्न का माहौल

पठानकोट-मंडी फोरलेन : रजोल से ठानपुरी के बीच एक सुरंग भी प्रस्तावित, 300 मीटर होगी लंबाई

हिमाचल कैबिनेट के फैसले : स्वास्थ्य विभाग में पैरा मेडिकल स्टाफ के भरे जाएंगे 1500 पद
हिमाचल कैबिनेट : राज्य चयन आयोग पायलट आधार पर करेगा ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट की भर्ती

किन्नौर : सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक मिलेगी सैलरी