Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

रोहड़ू HRTC बस हादसा-56 लोग थे सवार, सभी घायल-36 को हल्की चोटें

चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

शिमला। राजधानी शिमला के उपमंडल रोहड़ू में एचआरटीसी (HRTC) बस की ब्रेक फेल हो गई। चालक की सूझबूझ से बस खाई में गिरने से बच गई और सवारियों की जान भी बच गई। बस में 56 लोग सवार थे। सभी लोग घायल हुए हैं। घायलों में 20 को रोहड़ू अस्पताल शिफ्ट किया गया है। वहीं, 36 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। 36 लोगों का सीएचसी संदासू चिड़गांव में उपचार करवाकर घर भेज दिया है।

हिमाचल की बेटी सीमा ठाकुर ने लिखा नया अध्याय, दिल्ली से रोहड़ू HRTC वोल्वो बस दौड़ाई

बता दें कि सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस नंबर (एचपी 10बी 6851) तांगणू से चिड़गांव रोहड़ू की तरफ आ रही थी। लगभग 7 बजकर 45 मिनट पर जब बस बरशील कैंची के पास पहुंची तो अचानक बस की ब्रेक फेल हो गई।

काफिला रोक HRTC बस में बैठे डिप्टी सीएम, सुनीं लोगों की समस्याएं

 

ब्रेक फेल होने का पता चलने पर HRTC बस चालक कृष्ण दास ने सूझबूझ से बस को पहाड़ी से टकरा दिया और बस को नीचे खाई में गिरने से बचाया। हादसे में 56 लोग घायल हुए हैं। इसमें 36 को हल्की चोटें आई हैं। चिड़गांव पुलिस स्टेशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

हिमाचल मौसम अपडेट : तीन दिन येलो अलर्ट जारी, कहां हुई कितनी बारिश-जानिए 

महिला कुश्ती खिलाड़ियों के साथ अन्याय कर रही केंद्र सरकार : महिला कांग्रेस

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती रैली, दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट युवक जरूर पढ़ें यह खबर 

सुक्खू की घोषणा : पौंग में चलेंगे शिकारे, पानी में तैरने वाले होटल-70 करोड़ होंगे खर्च 

Breaking : CBSE ने 10वीं व 12वीं अनुपूरक परीक्षा की डेटशीट की जारी

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS ACCIDENT Top News Himachal Latest Shimla State News

HRTC बस की ब्रेक हुई फेल, चालक ने दिखाई सूझबूझ-पहाड़ी से टकराई

शिमला के उपमंडल रोहड़ू का है मामला

शिमला। राजधानी शिमला के उपमंडल रोहड़ू में सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एचआरटीसी (HRTC) बस की ब्रेक फेल हो गई। चालक की सूझबूझ से बस खाई में गिरने से बच गई और सवारियों की जान भी बच गई।

हिमाचल की बेटी सीमा ठाकुर ने लिखा नया अध्याय, दिल्ली से रोहड़ू HRTC वोल्वो बस दौड़ाई

 

बता दें कि सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस नंबर (एचपी 10बी 6851) तांगणू से चड़गांव रोहड़ू की तरफ आ रही थी। लगभग 7 बजकर 45 मिनट पर जब बस बरशील कैंची के पास पहुंची तो अचानक बस की ब्रेक फेल हो गई।

काफिला रोक HRTC बस में बैठे डिप्टी सीएम, सुनीं लोगों की समस्याएं

 

ब्रेक फेल होने का पता चलने पर HRTC बस चालक कृष्ण दास ने सूझबूझ से बस को पहाड़ी से टकरा दिया और बस को नीचे खाई में गिरने से बचाया। HRTC बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। उन्हें सिविल अस्पताल में लाया गया है। जहां उनका उपचार किया गया। स्थानीय पुलिस मौका पर जा कर कार्रवाई कर रही है।

HRTC चालकों व परिचालकों को ओवरटाइम और रात्रि भत्ते को लेकर बड़ी अपडेट

 

 

महिला कुश्ती खिलाड़ियों के साथ अन्याय कर रही केंद्र सरकार : महिला कांग्रेस

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती रैली, दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट युवक जरूर पढ़ें यह खबर 

सुक्खू की घोषणा : पौंग में चलेंगे शिकारे, पानी में तैरने वाले होटल-70 करोड़ होंगे खर्च 

Breaking : CBSE ने 10वीं व 12वीं अनुपूरक परीक्षा की डेटशीट की जारी

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
ACCIDENT Top News KHAS KHABAR National News State News

बड़ा हादसा : वैष्णो देवी जा रही बस पुल से नीचे गिरी, 10 की मौत-57 घायल

4 लोग गंभीर रूप से घायल, अन्य को हल्की चोटें

कटरा। जम्मू में मंगलवार सुबह एक ददर्नाक हादसा पेश आया है। कटरा से करीब 15 किमी दूर झज्जर कोटली के पास एक बस पुल से नीचे गिर गई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 57 घायल हैं।

मौके पर स्थानीय लोग के साथ मिलकर CRPF और SDRF ने रेस्क्यू चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे और मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। घर में दो बच्चों के मुंडन के लिए सभी वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुए थे। घटना के बाद मृतकों के परिजन जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं।

दिल्ली में आज केंद्रीय वित्त मंत्री से मिलेंगे सुक्खू, पेंशन ग्रांट व लोन लिमिट पर रखेंगे पक्ष

यह बस अमृतसर से वैष्णो देवी जा रही थी। इसमें 75 यात्री सवार थे। जम्मू के डिप्टी कमिशनर अवनी लवासा ने बताया कि इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को GMC जम्मू में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया।

हादसे का कारण बस की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। ब्रेक फेल होने के बाद बस ने अपना संतुलन खो दिया और झझर कोटली पुल से नीचे गिर गई। CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अशोक चौधरी ने बताया कि यात्री कटरा जाते समय शायद रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए।

आज दिल्ली रवान होंगे सीएम सुक्खू, कल आएंगे रैहन – यहां पढ़ें पूरा टूअर प्रोग्राम

इस हादसे में बचाव कार्य के लिए क्रेन लाई जा रही है। जिससे यह देखा जा सके कि बस के नीचे कोई फंसा तो नहीं है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। मामले की जांच के दौरान इसकी भी जांच की जाएगी।

पीड़ित परिवार की सीमा ने बताया कि उनके ससुर राम ब्रिज, पोते हिमांशु (10) और पोती तान्या का मुंडन करवाने के लिए सारे परिवार को व रिश्तेदारों को माता वैष्णो देवी लेकर गए थे। परिवार को अभी भी यह नहीं पता है कि उनके परिवार के कौन-कौन से सदस्य अब इस दुनिया में नहीं हैं।

हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शोक जताया है। उन्होंने लिखा, “जम्मू में हुई बस दुर्घटना में कई तीर्थयात्रियों की मृत्यु अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

हिमाचल के नए चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ 

 

हिमाचल: मई माह में खूब बरसे मेघ, 11 जिलों में सामान्य से अधिक हुई बारिश

राजा का तालाब में HRTC बस ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौत

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Bilaspur State News

हिमाचल में हादसा : चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पलटी टूरिस्ट बस, 1 युवती की मौत, 40 घायल

चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का मामला दर्ज

बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली एनएच पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा पेश आया है। सुबह करीब 7 बजे बिलासपुर जिला में जबली के पास कुनाला में हरियाणा नंबर की पर्यटकों से भरी वोल्वो बस (HR38A-B0007) अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई है, वहीं बस में सवार 40 लोग घायल हुए हैं।

कांगड़ा जिला प्रशासन की पहल, कागज पन्ने के दोनों साइड होगी लिखाई-छपाई-जानिए डिटेल

जानकारी के मुताबिक बस में सवार सभी दिल्ली के कमला नेहरू कॉलेज के छात्र हैं। वहीं, जिस युवती की मौत हुई है वह राजस्थान के जयपुर की रहने वाली थी। हादसे का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

BSF में कांस्टेबल भर्ती, भरे जाएंगे 1284 पद, हिमाचल के लिए कितनी पोस्ट-जानिए

पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बस में सवार लोग कहां से आए थे और कहां जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस में 41 लोगों के सवार होने की बात सामने आई है जिनमें से एक युवती की मौत हो गई बाकी सभी घायल है।

शहीद पवन कुमार पंचतत्व में विलीन, पिथवी में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस लाइन से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बचाव काम को शुरू किया। पुलिस और राहगीरों ने मिलकर बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को बस से निकाला और बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचाया। एक यात्री को PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का मामला दर्ज किया है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें