Categories
Top News Himachal Latest Crime Una State News

ऊना : रास्ते के विवाद में चली गोली, सोसाइटी सचिव ने पीजीआई में तोड़ा दम

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

ऊना। हिमाचल के ऊना जिला के बहडाला में रास्ते के विवाद में गोली लगने से सहकारी सोसायटी के सचिव की मौत हो गई है। सचिव ने पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में तनाव में गोली चली। सचिव की पहचान प्रमोद (58) पुत्र सुखदेव निवासी बहडाला के रूप में हुई है।

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

बता दें कि गांव में गली के रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। यहां चले निर्माण कार्य के चलते तनाव पैदा हो गया। पड़ोसियों में बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने बंदूक निकालकर फायर कर दिया। गोली लगने से प्रमोद घायल हो गया।

पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद

घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। पर गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगामी जांच शुरू है।

 

HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री
Categories
TRENDING NEWS Top News National News Viral news

सनकी युवक ने पेट्रोल से नहला दी बुलेट : वीडियो हुआ वायरल, तीन पकड़े

सोशल मीडिया पर लोगों ने भी सुनाई खूब खरी-खोटी

अमरोहा। इन दिनों लोगों के सिर पर सोशल मीडिया पर रील बनाने का खूब भूत सवार है। लोग अजीबोगरीब हरकतें कर सोशल मीडिया पर फेसम होना चाहते हैं लेकिन इस चक्कर में बड़ी गलती कर बैठते हैं।

ऐसी ही गलती की एक युवक ने जब उसने पेट्रोल पंप पर खड़े होकर पेट्रोल से ही अपनी बाइक को नहला दिया। ये बात सोचकर ही रूह कांप जाती है कि अगर छोटी सी चिंगारी भी वहां लग जाती तो कितना बड़ा हादसा हो सकता था।

कांगड़ा : पोस्ट ऑफिस में जमा करवाने आई थी, साथ खड़ी महिला ने उड़ाए 35 हजार रुपए

 

ये मामला है उत्तर प्रदेश के अमरोहा के हसनपुर का। यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने नोजिल और पाइप को हाथ से पकड़ा है और पानी की तरह पेट्रोल बहा रहा है। पेट्रोल को टंकी में डालने की बजाय वह पूरी बाइक को इस तरह पेट्रोल से नहला रहा है जैसे कि पानी हो।

शिमला : भारी बारिश से तबाह हुए मार्ग, ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर करवाई मरम्मत

उसके साथी जो ये वीडियो बना रहे थे उन्होंने भी उसको रोकने की जगह पर खूब उत्साह बढ़ाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तो हुआ लेकिन लोगों ने युवक को खूब खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

युवकों की पहचान करते हुए उनको पकड़ लिया और थाने ले जाया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि पेट्रोल से बाइक नहलाने के मामले में तीन लोगों को पकड़ा है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम, कौल सिंह और विक्रमादित्य को भी लिया आड़े हाथ

 

 

विक्रमादित्य सिंह बोले – हिमाचल पर्यटन के लिए सुरक्षित, निश्चिंत होकर आएं सैलानी

 

 

शिमला पुलिस ने सेब सीजन को लेकर कसी कमर : एप्पल ऑन व्हील्स प्लान लागू

 

 

चंबा : रावी नदी में गिरा बोलेरो कैंपर, चालक का मिला शव, एक व्यक्ति लापता 

 

 

कांगड़ा : बनखंडी में जल्द शुरू होगा चिड़ियाघर का कार्य, CZA से मिली मंजूरी

 

 

भटियात के पूर्व विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने पीएम मोदी और गडकरी का जताया आभार

 

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने EMRSST-2023 किया स्थगित-यह रहा कारण 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ