Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra Uncategorized

नूरपुर : अडानी मुद्दे को लेकर LIC ऑफिस के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

ब्लॉक स्तर पर केंद्र सरकार को जगाने के लिए उतरे

ऋषि महाजन/नूरपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अडानी मुद्दे को लेकर कांग्रेस देशभर में धरना प्रदर्शन कर रही है। कांगड़ा जिला के नूरपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने LIC ऑफिस के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक अजय महाजन ने किया।

अजय महाजन ने कहा कि अभी कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर केंद्र सरकार को जगाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रही है। यदि आवश्यकता पड़ी तो कांग्रेस इसे जन आंदोलन बनाने से गुरेज नहीं करेगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आमजन के लिए न होकर औद्योगिक घरानों की सरकार बन कर रह गई है। जनता का पैसा अडानी व अंबानी जैसे उद्योगपति के जेब में डाले जा रहे हैं। भाजपा सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। लोगों का पैसा अडानी व अंबानी पर लुटाया जा रहा। केंद्र की भाजपा सरकार सीबीआई एवं ईडी का दुरुपयोग कर रही है।

सतलुज में बहे दोनों भाईयों के शव बरामद, 15 दिन से जारी था सर्च ऑपरेशन

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें