Categories
Top News Himachal Latest Technology Shimla State News

हिमाचल के इन तीन जिलों में मिलेगी जियो की 5G सुविधा-हुई लॉन्च

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला से किया शुभारंभ

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में आज से इंटरनेट की 5G स्पीड शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में जियो के 5G नेटवर्क को लॉन्च किया। शिमला, बिलासपुर और मुख्यमंत्री के गृह जिले हमीरपुर और उनके विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी 5G की सेवा शुरू की गई है। इससे पहले शिमला में एयरटेल भी 5G सेवा शुरू कर चुका है। अब रिलायंस जियो ने भी 5G लॉन्च कर दिया है।

WPL 2023: हिमाचल की इन खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बरसात, रेणुका ठाकुर रहीं सबसे महंगी 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जियो ने जिस तरह 4G के लॉन्च के समय एक साल निशुल्क सेवा दी थी। उसी तरह 5G सेवा को भी हिमाचल में एक साल के लिए फ्री किया जाए, ताकि हिमाचल के अधिक से अधिक लोग 5G मोबाइल ख़रीद कर इस सेवा का लाभ उठा सकें। हिमाचल सरकार 5G सेवाओं का लाभ उठाकर स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि व अन्य जगहों में उपयोग में लाएगी। आने वाले बजट में प्रदेश के विकास के लिए सरकार बड़े कदम उठाने जा रही है। हिमाचल को ग्रीन राज्य बनाने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। विकास को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने रिलायंस से भी सहयोग मांगा।

मिशन डिनोटिफाई के खिलाफ हिमाचल भाजपा का बड़ा फैसला, कार्यसमिति में हुआ तय

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें