Categories
Result Kangra

HPBOSE : कल घोषित होगा 12वीं का रिजल्ट, एक लाख से अधिक ने दी है परीक्षा

प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में तैयार किया है परिणाम

धर्मशाला। हिमाचल में 12वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) कल यानी शनिवार को सुबह 11 बजे 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा  ने शनिवार को रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि की है। बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में रिजल्ट तैयार किया है।

रोटी के जुगाड़ को आए थे कांगड़ा, नंदरूल खड्ड में डूबने से गई जान

 

बता दें कि एक लाख से अधिक छात्रों ने 12वीं कक्षा की बोर्ड टर्म 2 परीक्षा दी है। प्रदेश में करीब 2200 से अधिक परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित की थी। 10 मार्च से 31 मार्च तक परीक्षाओं को आयोजन किया था। इसके बाद पेपर चेकिंग का काम शुरू हुआ।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से माता वैष्णो देवी जाने वालों को राहत – 2 नई बसें दौड़ी

 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 12वीं टर्म 2 का रिजल्ट तैयार कर लिया है। बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में रिजल्ट तैयार किया है। अगर सब ठीक रहा तो रिजल्ट कल यानी शनिवार को घोषित होगा।

Video : महिलाओं को देखकर दौड़ा दी बस, दिल्ली सरकार ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

 

 

जोगिंद्रनगर से लुधियाना वाया कांगड़ा HRTC बस रूट, गर्मी की भी नो टेंशन 

HRTC की मासिक आय 65 करोड़ और खर्चा 144 करोड़ रुपए-1,119 बसें कंडम

हिमाचल में रोजगार (JOBS) से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Result Kangra State News

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया घोषित-जानिए

सितंबर में हुई थी टर्म एक थ्योरी परीक्षा

धर्मशाला। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) ने 12वीं के नियमित छात्रों की टर्म एक की थ्योरी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा सितंबर 2022 में आयोजित की गई थी।

यह जानकारी हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. निपुण जिंदल ने दी है। 12वीं की परीक्षा में कुल 104773 थे और अपेयर 14363 ने परीक्षा दी थी। 410 गैरहाजिर रहे थे।

हिमाचल में महिला मंडलों की प्रोत्साहन राशि बढ़ी, अब मिलेगी इतनी

संबंधित परिक्षार्थी बोर्ड मुख्यालय में कार्य दिवस के दौरान परीक्षा परिणाम की जानकारी दूरभाष नंबर 01892-242142 (चम्बा, बिलासपुर, कुल्लू, कांगड़ा S-Z ), 242140 (कांगड़ा A-P), 242139 (मण्डी, लाहौल स्पीति, कांगड़ा R), 242141 ( शिमला, हमीरपुर, किन्नौर) तथा 242150 (सोलन, सिरमौर, ऊना) पर सुबह 10 बजे से लेकर सांय 5 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम बोर्ड वेबसाइट www.hpbose.org पर भी उपलब्ध है।

जयराम बोले-पांच साल के फैसले डिनोटिफाई करने की न शुरू हो जाए परंपरा

उपरोक्त के अतिरिक्त डॉ मधु चौधरी सचिव, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा यह भी बताया कि टर्म 1 के प्रैक्टिकल, इंटरनलस असेस्मेंट और थ्योरी के अंकों को टर्म दो के प्रैक्टिकल, इंटरनल असेस्मेंट और थ्योरी के अंकों के योग सहित वार्षिक परीक्षा के परिणाम में सम्मिलित कर घोषित किया जाएगा।

ऑपरेशन लोटस: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का पलटवार-क्या बोले, पढ़ें

उक्त परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी केवल ऑनलाइन द्वारा संबंधित पाठशाला के माध्यम से बोर्ड की बेवसाइट www.hpbose.org पर पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपए और पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपए प्रति विषय के हिसाब से 17 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने को संबंधित विषय में कम से कम 20 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। ऑफलाइन आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें