Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

भारी बारिश से नगर निगम शिमला में 35 करोड़ रुपए की लगी चपत

विधायक हरीश जनारथा ने दी जानकारी

शिमला। भारी बारिश से पानी की परियोजनाओं को शिमला में 40 करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं, नगर निगम के दायरे में 35 करोड़ का नुकसान भारी बारिश की वजह से हुआ है। यह जानकारी शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा ने शिमला में पत्रकार वार्ता में दी।

हिमाचल : राजेंद्र राणा की पोस्ट और सुधीर के कमेंट पर भाजपा की चुटकी

उन्होंने कहा कि अब शहर में हालत सामान्य हो रहे हैं, जिसके बाद 41 से 42 एमएलडी पानी आ रहा है। शहर वासियों को तीसरे दिन पानी दिया जा रहा है। सतलुज से शिमला के लिए पानी की स्कीम को पूरा करने का लक्ष्य मई 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा, जिससे शहर में पानी की कमी नहीं रहेगी।

सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा की फेसबुक पोस्ट ने मचाई खलबली-आखिर क्या इशारा

हरीश जनारथा ने कहा कि शिमला शहर के विकास कार्यों में गति दी जा रही है। शहर के तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 50 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है, जिसके लिए डीपीआर बनाई जा रही है।

बड़ी राहत : चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे 5 पर चक्की मोड़ के पास दौड़ने लगी बसें

शहर में स्मार्ट सिटी के तहत 53 पार्किंग बना ली हैं, जिनमें 700 गाड़िया पार्क होगी। अन्य पार्किंग को पीपीई मोड में बनाने का लक्ष्य है। स्मार्ट के कार्यों में बड़े स्तर पर कुप्रबंधन हुआ है, जो जांच का विषय है।

ढली टनल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन जनता को समर्पित किया जाएगा। सेब सीजन प्रभावित न हो इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर सड़कों को खोलने का कार्य किया जा रहा है। शिमला शहर में आवारा कुत्तों के आतंक को कम करने के लिए भी सरकार प्रयास कर रही है।

 

शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में 1100 रुपए में होंगे VIP दर्शन, क्या रहेगी पूरी व्यवस्था-पढ़ें

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

हिमाचल : चार दिन कमजोर रहेगा मानसून, 13 अगस्त के बाद फिर शुरू होगा बारिश का दौर

 

शिमला : ढली में पिकअप को घसीटता ले गया बेकाबू ट्रक, दो ने तोड़ा दम, दो गंभीर

 

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 6 मील के पास चार घंटे रहेगा बंद

 

हिमाचल : NEET और JEE पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र होंगे सम्मानित

 

धर्मशाला : फूड प्वाइजनिंग या कुछ और, पैथोलॉजी और विसरा रिपोर्ट करेगी क्लियर

 

HPBose : एकलव्य मॉडल रेसिडेंटल स्कूल में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित 

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा HPU की EC के सदस्य नियुक्त

जारी हुई अधिसूचना, दो साल के लिए हुई

शिमला। हिमाचल के शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) का सदस्य को तौर पर नामित किया गया है। इस बारे आज अधिसूचना जारी कर दी है।

हिमाचल ही नहीं बाहर के ठेकेदार भी ले सकेंगे सड़क के ठेके

जारी अधिसूचना के अनुसार विधायक हरीश जनारथा को दो साल के लिए EC का मेंबर नियुक्त किया गया है। हरीश जनारथा ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : सदन की कार्यवाही के गुर सीख रहे पहली बार जीते विधायक

विधानसभा में दो दिन का ट्रेनिंग सेशन शुरू

शिमला। अपने मतदाताओं की अपेक्षा पर खरे उतरने की जिम्मेदारी विधायकों के कंधे पर रहती है। सदन में कम समय लेकर ज्यादा और प्रभावी बातें करने के गुण विधायकों में बेहद जरूरी होते हैं। साथ ही विधायकों के सामने सदन की कार्यवाही के दौरान अपने अधिकारों और कर्तव्यों के निर्वहन के पालन की भी चुनौती होती है। इसे लेकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में दो दिन का ट्रेनिंग सेशन रखा गया है। इस ट्रेनिंग सेशन में पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे विधायक प्रशिक्षण लेंगे।

शिमला शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा उग्र-दी यह चेतावनी 

विधानसभा में दिल्ली की पीआरएस संस्था पहली बार जीते विधायकों को ट्रेनिंग देगी। इस ट्रेनिंग सेशन में कांग्रेस के 14, विधायक बीजेपी के 8 विधायक, एक निर्दलीय विधायक शामिल होंगे। इसके अलावा उपचुनाव में पहली बार जीत कर आए तीन विधायकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहली बार है, जब हिमाचल प्रदेश विधानसभा में इस तरह की ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले यह ट्रेनिंग लोकसभा में होती रही है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर से पहली बार जीत कर आए विधायकों को खासा फायदा मिलेगा। विधायक इस ट्रेनिंग सेशन में अपनी शंकाओं को दूर कर सकेंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान कम समय में अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखने की कला विधायकों में होना बेहद जरूरी होती है। साथ ही विधायक इस ट्रेनिंग सेक्शन में अपने कर्तव्यों के साथ विशेषाधिकारों के बारे में भी जानकारी ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि दो दिन तक चलने वाले इस ट्रेनिंग सेशन में विधायकों को महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

हिमाचल : शिमला में फिर चोरी हुई HRTC की बस, सोलन में मिली 

इस ट्रेनिंग सेशन में पच्छाद से विधायक रीना कश्यप, फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया, अर्की से संजय अवस्थी, नाहन से अजय सोलंकी, गगरेट से चैतन्य शर्मा, डलहौजी से डीएस ठाकुर, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो, चिंतपूर्णी से सुदर्शन सिंह बबलू, शिमला से हरीश जनारथा, शाहपुर से केवल सिंह पठानिया, चंबा से नीरज कुमार नैयर, सरकाघाट से दलीप ठाकुर  हिस्सा लेंगे।

वहीं, नगरोटा बगवां से रघुबीर सिंह बाली, आनी से लोकेंद्र कुमार, बिलासपुर से त्रिलोक जमवाल, हमीरपुर से आशीष शर्मा, मनाली से भुवनेश्वर गौड़, धर्मपुर से चंद्रशेखर, करसोग से दीप राज, भरमौर से जनक राज, ठियोग से कुलदीप सिंह राठौर, इंदौरा से मलेंद्र राजन, द्रंग से पूर्ण चंद, नूरपुर से रणवीर सिंह निक्का, भोरंज से सुरेश कुमार और कसौली से विनोद सुल्तानपुरी ट्रेनिंग में हिस्सा लेंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Shimla

शिमला में पार्किंग स्थलों और ओवर ब्रिज का होगा निर्माण होगा

विधायक हरीश जनारथा ने दी जानकारी, पुलिस के साथ बैठ

शिमला। शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा ने आज शिमला में डीएसपी और शहर के पुलिस थाना प्रभारी के साथ बैठक की। उन्होंने सुचारू यातायात व्यवस्था एवं नशाखोरी की समस्या पर गहनता से विचार-विमर्श किया और पुलिस अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हिमाचल मिशन डि-नोटिफाई- सड़कों पर उतरी भाजपा, शिमला में प्रदर्शन

हरीश जनारथा ने शहर में युवाओं में बढ़ती नशाखोरी की समस्या में सामुदायिक भागीदारी एवं पुलिस की सतर्कता पर बल दिया, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए और नशा निवारण केंद्रों में पारदर्शिता एवं आधुनिक सुविधाएं के महत्व पर प्रकाश डाला। शिमला शहरी के विधायक ने शहर में यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की और स्थानीय लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया, ताकि शहर में लगातार लगते जाम की समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने बताया कि शहर में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत पार्किंग स्थलों एवं ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा और इन कार्यों में गुणवत्ता का आश्वासन दिया।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें