हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को सुजानपुर के चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रविवार को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे एनआईटी के हेलीपैड पर उतरेंगे और उसके तुरंत बाद सड़क मार्ग से सुजानपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
प्रतिभा सिंह बोलीं- भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस को भविष्य में मिलेगा लाभ
सुजानपुर में वह पारंपरिक शोभायात्रा में भाग लेंगे तथा मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद विभागीय प्रदर्शनियों और सरस मेले का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव सर्किट हाउस हमीरपुर में होगा। वह सोमवार सुबह शिमला लौट जाएंगे।