Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

बर्फबारी से थमे पहिए : हिमाचल में 6 एनएच सहित 241 सड़कें ठप

लाहौल-स्पीति में सबसे अधिक मार्ग बंद

शिमला। हिमाचल प्रदेश में दो दिन से बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। वीरवार यानी आज भी प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट का असर देखने को मिल रहा है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में जमकर मेघ बरस रहे हैं। पहाड़ों की रानी शिमला में भी जमकर बर्फबारी हुई है।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यह रिजल्ट किया घोषित, डिटेल में जानें

 

रिज पर पर्यटकों ने बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया। धर्मशाला के मैक्लोडगंज, धर्मकोट, भागसूनाग, नड्डी और डल आदि में भी बर्फबारी हुई है। दो माह के सूखे के बाद मौसम की मेहरबानी से किसान, बागवान और पर्यटन करोबारी खुश हैं।

Budget 2024 : आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को बड़ी राहत-जानें मुख्य बातें

 

अपडेट के अनुसार बर्फबारी के चलते प्रदेश में 6 एनएच (NH) सहित 241 सड़कें ठप हो गई हैं। सबसे ज्यादा बर्फ लाहौल स्पीति में पड़ी है। परिणाम स्वरूप लाहौल स्पीति में सबसे ज्यादा 2 नेशनल हाईवे समेत 139 सड़कें बंद हो गई हैं।

बर्फबारी से थमे पहिए : हिमाचल में 6 एनएच सहित 241 सड़कें ठप

 

आपदा प्रबंधन के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 677 विद्युत लाइन (DTR) प्रभावित हुई हैं। चंबा में सबसे ज्यादा 237 बिजली लाइन ठप हो गई हैं।

शिमला के कुफरी और नारकंडा, खड़ा पत्थर सहित लगभग सभी जगह बर्फबारी हो रही है। मनाली, रोहतांग, कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर, धर्मशाला, धौलाधार, सिरमौर, मंडी के ऊपरी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है।

 

हिमाचल में क्यों हो रहे धड़ाधड़ से तबादले, आखिरी क्या है कारण-पढ़ें

हिमाचल : चार HPAS अफसरों का तबादला, दो को अतिरिक्त कार्यभार

 

हिमाचल : 6 IPS अधिकारियों के तबादले, साक्षी वर्मा होंगी एसपी मंडी

हिमाचल में 69 नायब तहसीलदार बदले, 20 को मिली नई तैनाती-देखें लिस्ट

हिमाचल : 19 आईएएस अफसरों का तबादला, हेमराज बैरवा होंगे डीसी कांगड़ा, किसको कहां भेजा पढ़ें
वन मित्र योजना : मंडी में फिजिकल टेस्ट की तिथियां घोषित- डिटेल में जानें

चंबा में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर होगी भर्ती
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग
हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में 4 एनएच सहित 130 सड़कें बंद, फागू में HRTC और निजी बसें फंसी

आज और कल के लिए जारी है ऑरेंज अलर्ट

शिमला। हिमाचल में आखिरकार मौसम ने करवट बदल ली है। लंबे इंतजार के बाद बारिश और बर्फबारी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। प्रदेश में देर रात से बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इसके कारण अटल टनल रोहतांग में 300 पर्यटक फंस गए हैं।

हिमाचल : तीन एसपी सहित 7 IPS इधर-उधर, दो को मिली तैनाती-ASP और DSP भी बदले

 

पुलिस सभी को रेस्क्यू करने में जुट गई है। पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। ताजा बर्फबारी के कारण 4 एनएच सहित 130 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। 395 बिजली लाइन भी ठप हो गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज और कल के लिए बारिश और बर्फबारी के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

 

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाके बर्फ से लकदक हो गए हैं। शिमला के पास छराबड़ा, कुफरी और नारकंडा में बर्फबारी हो रही है। ताजा बर्फबारी से पर्यटक और स्थानीय लोग काफी खुश हैं। नए साल की पहली बर्फबारी के बाद शिमला-रामपुर हाईवे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

चंबा में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर होगी भर्ती

 

खड़ा पत्थर में तीन इंच बर्फबारी हो चुकी है। फागू के पास करीब 12 एचआरटीसी (HRTC) और प्राइवेट बसें फंस गई हैं। जनजातीय क्षेत्र चंबा जिला के पांगी, भरमौर , किन्नौर, लाहौल स्पीति में बर्फबारी के बाद लोग अपने घरों में दुबक गए हैं। बर्फबारी और बारिश ने किसानों-बागवानों को संजीवनी देने का काम किया है।

शिमला की चोटियों पर हिमपात : कुफरी, नारकंडा व हाटू पीक पर बिझी सफेद चादर

 

हिमाचल DGP संजय कुंडू के तबादला आदेश रद्द, अधिसूचना जारी 

हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय

 

धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग

नगरोटा बगवां : सिक्योरिटी गार्ड के लिए 58 व होटल प्रबंधन में 86 अभ्यर्थी सिलेक्ट 

शास्त्री पद के लिए आर एंड पी रूल में बदलाव : विरोध में सड़कों पर उतरे बेरोजगार

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 30 BDO का तबादला, किसको कहां भेजा पढ़ें

नगरोटा बगवां : रोजगार मेले के पहले दिन 102 अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 42 एचएएस अधिकारियों का तबादला

HPBOSE : 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां पढ़ें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Hamirpur State News

हमीरपुर : अणु जाने वाले मुख्य मार्ग सहित ये तीन सड़कें बंद-जानें कारण

मरम्मत कार्य के चलते लिया फैसला

हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला मुख्यालय से अणु की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग की मरम्मत के कारण इस मार्ग पर वाहनों आवाजाही पहली अक्तूबर तक बंद कर दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए हमीरपुर डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि मरम्मत कार्य को अतिशीघ्र एवं सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

हिमाचल के गौरवशाली इतिहास से परिचित हों छात्र, पाठ्यक्रम में हो शामिल

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान हमीरपुर शहर से अणु की ओर जाने या अणु से आने वाले वाहन डांग क्वाली से आवाजाही कर सकते हैं। जबकि, मट्टनसिद्ध की ओर से आने वाले वाहन बाईपास से पक्का भरो होते हुए अणु की ओर जा सकते हैं।

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

वहीं, सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते मोहीं-टौणीदेवी-दरकोटी सड़क पर यातायात एक से 15 अक्टूबर तक बंद रहेगा। इस संबंध में भी डीसी हेमराज बैरवा ने आदेश जारी किए हैं। सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते हमीरपुर-बराड़बल्ह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही 10 अक्टूबर तक बंद की जा रही है।

राजकीय अध्यापक संघ के चुनाव 15 अक्टूबर को हमीरपुर में होंगे

 

इस अवधि के दौरान क्षेत्र के वाहन चालक अणु या बड़ू होकर बराड़बल्ह की ओर आवाजाही कर सकते हैं। डीसी हेमराज बैरवा ने इस दौरान सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

बेटियों के बाद अब 21 बेटों को भारत दर्शन करवाएंगे अनुराग ठाकुर

कांगड़ा जिला में भरे जा रहे युवा स्वयंसेवी के पद, 10 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा : कल सुबह तक बंद रहेगा पुहाड़ा ब्रिज, इस मार्ग से होगी गाड़ियों की आवाजाही

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

शिमला शहर में जल्द दूर होगी ट्रैफिक की समस्या, बनने जा रही हैं चार पार्किंग

शिमला और कुल्लू से अमृतसर के लिए होंगी उड़ानें, जानें टाइम और किराया
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla Viral news State News

शिमला : सड़कें बंद-सड़ गए सेब, बागवानों ने नाले में बहाए, देखें वीडियो

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का सिलसिला लगातार जारी है। भारी मलबा और पेड़ आदि गिरने के कारण कई जगह पर सड़कें टूट गई हैं और मार्ग बाधित हैं। ऊपरी शिमला में इस समय सेब सीजन चल रहा है। ऐसे समय पर बागवानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कांगड़ा : पोस्ट ऑफिस में जमा करवाने आई थी, साथ खड़ी महिला ने उड़ाए 35 हजार रुपए

कई जगह पर सड़कें अभी तक बहाल नहीं हो पाई हैं जिसके कारण बागवान सेबों को मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इसके कारण बागवानों के पास रखे सेब सड़ने लगे हैं। दुखद बात ये है कि बागवानों को अपनी साल भर की मेहनत को नाले में बहाना पड़ रहा है।

सनकी युवक ने पेट्रोल से नहला दी बुलेट : वीडियो हुआ वायरल, तीन पकड़े

रोहड़ू से ऐसा ही वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि चेबड़ी-बलासन सड़क काफी समय से ठप पड़ी है जिसके कारण बागवान अपना सेब मंडियों तक पहुंचाने में असमर्थ हैं। क्रेट में रखे सेब पड़े-पड़े सड़ गए हैं जिसके कारण उन्हे अपनी साल भर की मेहनत नाले में बहाने पड़ रही है।

चंबा मिंजर मेला : सातवीं संध्या में लखविंदर वडाली ने मचाई धूम

विक्रमादित्य सिंह बोले – हिमाचल पर्यटन के लिए सुरक्षित, निश्चिंत होकर आएं सैलानी

 

 

हाशिए पर चल रही देहरा कांग्रेस को झटका, ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने दिया इस्तीफा

 

 

विष्णु जी को किसने दिया सुदर्शन चक्र, पढ़िए भोलेनाथ से जुड़ी ये रोचक कथा

 

 

सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम, कौल सिंह और विक्रमादित्य को भी लिया आड़े हाथ

 

 

शिमला : भारी बारिश से तबाह हुए मार्ग, ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर करवाई मरम्मत

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में बारिश का सितम, 301 सड़कें बंद- पीडब्ल्यूडी को करोड़ों की चपत

मंडी और पालमपुर सर्कल में सबसे ज्यादा हुआ नुकसान

शिमला। हिमाचल में बरसात की पहली बारिश ने ही कहर ढाया है। बारिश के चलते 301 सड़कें बंद हैं। पीडब्ल्यूडी को दो दिन की बारिश में करीब साढ़े 27 करोड़ का नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान मंडी जोन के मंडी सर्कल में हुआ है। यहां 59 सड़कें बंद हैं। दूसरे नंबर पर कांगड़ा जोन के पालमपुर सर्कल में 40 और तीसरे नंबर पर डलहौजी सर्कल में 23 रोड बंद पड़े हैं।

कुल्लू-मंडी एनएच बहाली में लगेगा टाइम, 6 मील में ब्लास्टिंग से तोड़े जाएंगे बड़े-बड़े पत्थर

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में मीडिया से बातचीत में कहा कि अधिकारियों को जल्द सड़कें बहाल करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 301 सड़कों में 180 सड़कों को सोमवार शाम या मंगलवार सुबह तक बहाल कर दिया जाएगा। 15 सड़कें 27 जून को बहाल होंगी। 106 सड़कों को अगले एक और दो दिन में बहाल किया जाएगा।

मंडी : नेशनल हाईवे पर कहां थमे पहिए, कहां खुला-पढ़ें खबर

उन्होंने कहा कि सड़कों को बहाल करने का कार्य मौसम पर निर्भर रहेगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 390 मशीनरी रोड बहाल करने में जुटी है। इसमें पीडब्ल्यूडी और हॉयर की मशीनरी शामिल है। 196 जेसीबी तैनात की हैं। साथ ही टिप्पर और डोजर भी सड़क बहाली के कार्य में लगे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग शाम तक एक टोल फ्री नंबर जारी करेगा। इस पर लोग व्हाट्सएप आदि के माध्यम से सड़कों की स्थिति के बारे जानकारी दे सकते हैं।

शिमला : PRTC ड्राइवर को कार के साथ घसीटा, वीडियो वायरल

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोगों से अपील की है कि अभी मौसम खराब रहने की संभावना है। बिना काम से घरों से न निकलें। बरसात में सड़कों पर लैंडस्लाइड और पत्थर गिरने की घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि ठियोग में नेशनल हाईवे पर वैली ब्रिज सोमवार शाम तक बहाल कर दिया जाएगा। मार्ग पर शाम तक यातायात शुरू कर दिया जाएगा। नेशनल हाईवे बाईपास में कुछ कमी रह गई है। इसे दुरुस्त करने का कार्य जारी है।

शिमला : PRTC ड्राइवर को कार के साथ घसीटा, वीडियो वायरल

 

पझौता : शील के दो परिवार बारिश में जाग कर गुजराते हैं रातें, कोई तो ले सुध

 

बिलासपुर में रात के अंधेरे में खुल रहा था ठेका, मौके पर पहुंची महिलाएं-नारेबाजी 

 

चंबा : भाई की गाड़ी लेकर निकला था अभिषेक, रावी में गिर गई कार

 

शिमला में सात साल की बच्ची के साथ गंदी हरकत, आरोपी छात्र भी नाबालिग 

 

ज्वालाजी डीजल चोरी केस, टाटा सूमो बनी कड़ी, दो युवक गिरफ्तार

 

सिरमौर : ददाहू स्कूल की अनूठी पहल – हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत के बाद पहाड़ी में प्रार्थना सभा

 

हमीरपुर : मुस्लिम समुदाय के लड़के ने बेजुबान के साथ की शर्मनाक हरकत

 

Exclusive : कांगड़ा के डिपो में नकली चावल… आखिर क्या है सच-पढ़ें खबर

सिरमौर : पंजाब रोडवेज की बस पर पहाड़ी से गिरा मलबा, नेरबाग के पास लटकी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल विंटर सीजन : हादसों में 7 की गई जान, अभी भी 92 सड़कें बंद

लाहौल-स्पीति में 85, कुल्लू में तीन और कांगड़ा में दो पर थमे पहिए

शिमला। हिमाचल में विंटर सीजन में पिछले 24 घंटे में एक जनवरी से 2 जनवरी तक सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हुई है। इसमें कुल्लू और शिमला में 3-3 की जान गई है। हिमाचल में बर्फबारी के चलते अभी भी 92 सड़कें बंद हैं।

HPBose : 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आउट, पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण को करें आवेदन

लाहौल-स्पीति में 85, कुल्लू में तीन और कांगड़ा में दो रोड़ बंद हैं। कुल्लू में 1 ट्रांसफार्मर और लाहौल-स्पीति में एक पेयजल योजना ठप पड़ी है। एक जनवरी 2023 से 2 जनवरी 2023 तक हिमाचल में 43.65 लाख का नुकसान हुआ है।

विंटर सीजन में हिमाचल में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है। साथ ही सात ही लोग घायल हुआ हैं। यह मौतें सड़क हादसों में हुई हैं। कुल्लू, शिमला में 3-3 और सोलन में एक की मौत हुई है। चंबा में पांच, कुल्लू और शिमला में एक-एक घायल हुआ है।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट भी किया घोषित-जानिए

बता दें कि हिमाचल में 29 और 30 दिसंबर को मौसम ने करवट बदली थी और कई स्थानों पर बारिश व बर्फबारी हुई है। 31 से हिमाचल में मौसम साफ है। हिमाचल में 8 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 5 जनवरी तक हिमाचल में येलो अलर्ट जारी हुआ है।

2, 3, 4 और 5 जनवरी को ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी में एक दो स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना है। हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर में शीतलहर चलने की संभावना है।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया घोषित-जानिए

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें