Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

विनय शर्मा ने कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर कांग्रेस टिकट पर जताई दावेदारी

टिकट के लिए किया आवेदन

शिमला। हिमाचल के पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल और हाईकोर्ट के अधिवक्ता विनय शर्मा ने कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर कांग्रेस की टिकट पर दावेदारी जताई है। उन्होंने कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन किया है।
बता दें कि विनय शर्मा पुत्र स्वर्गीय जगदीश चंद्र शर्मा कांगड़ा शहर के साथ लगते घुरक्कड़ी गर्ग कॉलोनी के निवासी हैं।

Budget Session : जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 को लेकर क्या बोली सरकार- पढ़ें

वह एमए एलएलबी हैं। विनय शर्मा को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के करीबी लोगों में माना जाता था। पूर्व की कांग्रेस सरकार में वह डिप्टी एडवोकेट जनरल रह चुके हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह पर ‘राजा तां फकीर है’ किताब भी लिखी है।

बजट सत्र : अर्की अली खड्ड योजना को लेकर सदन में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

एडवोकेट विनय शर्मा ने कहा कि उन्होंने कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन किया है। अगर पार्टी मौका देती है तो सीट जीतकर कांग्रेस की झोली में डाली जाएगी।

हिमाचल : साढ़े 5 साल के बच्चे को भी पहली कक्षा में मिलेगा दाखिला, मिली मंजूरी

 

दिल्ली के लिए फिर दौड़ी HRTC बसें, रूट में हुआ कुछ बदलाव, जानें
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने यह रिजल्ट किया घोषित- डिटेल में जानें

Breaking धर्मशाला : दिल्ली के लिए HRTC के 11 रूट रद्द, 9 क्लब- 8 में की कटौती

कांगड़ा में 549 पदों पर होगी भर्ती : 10वीं से ITI पास को नौकरी का मौका

हिमाचल : बजट सत्र के पहले दिन शिमला में गरजे JOA IT अभ्यर्थी

जेपी नड्डा गुजरात से होंगे राज्यसभा प्रत्याशी, अभी हिमाचल से हैं सांसद

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का आगाज, 29 फरवरी तक चलेगा

अर्की अली खड्ड : पेयजल योजना विवाद गहराया-पथराव, नायब तहसीलदार, DSP सहित 11 को लगी चोटें
HPPSC : इन पोस्ट कोड के अभ्यर्थियों को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें

हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

हिमाचल कैबिनेट : तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित इन पदों पर भर्ती की मंजूरी

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती : अधिसूचना जारी, कुछ नए नियम हुए लागू- जानें

हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें

हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics Top News Himachal Latest Bilaspur State News

सांसद सरोज पांडेय का दावा, सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी बीजेपी

बिलासपुर। राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने घुमारवीं के जगन पैलेस में बीजेपी द्वारा चलाए गए बूथ सशक्तिकरण अभियान में पहुंची। जहां पर उन्होंने प्रदेश प्रभारी के रूप में बैठक को संबोधित किया। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल एवं प्रदेश महामंत्री और विधायक त्रिलोक जमवाल भी उपस्थित रहे। बैठक की प्रस्तावना बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रदेश संयोजक संजीव कटवाल द्वारा रखी गई और उसके उपरांत डाटा प्रबंधन के प्रदेश संयोजक कर्ण नंदा ने डाटा प्रबंधन को लेकर एक प्रस्तुति समस्त कार्यकर्ताओं के बीच रखी।

बिलासपुर: घुमारवीं शहर में अब ट्रैफिक नियम तोड़े तो कटेगा ऑनलाइन चालान

बैठक के दौरान सरोज पांडे ने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है और इसी के अंतर्गत बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रणनीति तैयार कर ली गई है। हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा आने वाले 2024 के आम चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, पर भाजपा ने भी 2 सीटें जीतकर शुरुआत की थी और आज राष्ट्र की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बनके उभरा हैं। एक हार से कोई राजनीतिक दल पीछे नहीं होता, आने वाले समय में भाजपा बड़ी छलांग लगाकर लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।

सरोज पांडे ने बैठक के दौरान बूथ सशक्तिकरण अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें और जल्द ही यह इसी प्रकार के कार्यक्रम जिला मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित की जाएगी।

ऊना बल्क ड्रग पार्क के लिए ग्रांट जारी, केंद्र से मिली 225 करोड़ की पहली किस्त

इस बैठक में बिहारी लाल शर्मा, राजीव भारद्वाज, सुमित शर्मा, सुशील राठौर, अनिल डडवाल, रश्मि सूद, सुदेश ठाकुर, स्वतंत्र संख्यान, शिशु भाई धर्मा उपस्थित रहे।