Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : ट्रक में मृत मिला नूरपुर क्षेत्र का चालक, साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका

पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला के बीरता में ट्रक में चालक मृत मिला है। ट्रक संसारपुर टैरेस का है और चालक नागनी नूरपुर का निवासी था।

बता दें कि चालक गोवर्धन सिंह (45) निवासी नागनी नूरपुर जिला कांगड़ा देर रात करीब 3 बजे सामान लेकर आया था।

पालमपुर वारदात : बैग में दराट लेकर ही चलता था आरोपी युवक, ये है वजह

 

सोमवार सुबह जब ट्रक चालक नहीं उठा तो उसे सामान उतारने के लिए आवाज लगाई, लेकिन चालक की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

कुछ समय बाद ट्रक की खिड़की खोलकर देखा तो चालक बेसुध हालत में पड़ा था। मामले की सूचना पुलिस थाना कांगड़ा में दी गई। सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची।

हिमाचल : ASI के बाद पंचायत सचिव रिश्वत लेते धरा, 1200 रुपए लेते रंगे हाथ दबोचा

 

चालक को मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक मालिक और चालक के परिजनों को सूचित किया।

शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। आशंका जताई जा रही है कि चालक को साइलेंट हार्ट अटैक आया है।

 

 

पालमपुर वारदात : एक बिटिया ने दूसरी ‘बिटिया’ का समझा दर्द, सिस्टम और लोगों से दिखी खफा
मां बगलामुखी मंदिर से ज्योतियां चुरा ले गया चोर, फिर खुद ही फोन कर मांगी माफी

 

कांगड़ा : फोरलेन ने छीना जसूर का ‘नूर’, ट्रेन भी निकली दगाबाज
हिमाचल : अभी नहीं हुई गंगूराम मुसाफिर की कांग्रेस में वापसी, मामला लंबित

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट

दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद

मंडी : धर्मपुर में 2 दिन पहले चलती HRTC बस के खुल गए थे टायर, अब लगी आग 

इस बार मई-जून में नहीं बजेगी शहनाई, अप्रैल के बाद कब है शादी के शुभ मुहूर्त-जानें

DElEd CET- 2024 के कॉमन एंट्रेस टेस्ट की तिथि की घोषित, पढ़ें डिटेल

शिमला : HRTC इलेक्ट्रिक बस की चपेट में आने से नर्स की गई जान

हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपए, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही बड़ी बात
अग्निवीर भर्ती : कांगड़ा और चंबा जिला के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Lifestyle/Fashion Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : कृषि के साथ आर्थिकी भी मजबूत कर रहीं वीरता की महिलाएं

स्वयं सहायता समूह बनाकर हो रहीं आत्मनिर्भर

कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा शहर के साथ लगती पंचायत वीरता की महिलाएं कृषि के साथ आर्थिकी को भी मजबूत कर रही हैं। स्वयं सहायता समूह बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

शिमला : सेल्स ऑफिसर के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 20800 व 32900 रुपए मिलेगी सैलरी

 

बता दें कि कृषि विभाग के तहत वीरता की महिलाओं ने तारा भवानी स्वयं सहायता समूह का गठन किया। समूह में अभी 22 महिलाएं हैं। स्वयं सहायता समूह की प्रधान रमता देवी हैं। सचिव सुमना देवी और कोषाध्यक्ष शारदा देवी हैं।

तारा भवानी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कृषि विभाग की तरफ से खेतीबाड़ी से जुड़े प्रशिक्षण दिए जाते हैं। बीज, ड्रम और अन्य कृषि उपकरण भी दिए जाते हैं।

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

 

खाद बनाने का प्रशिक्षण भी महिलाओं को दिया जाता है। इससे हटकर महिलाओं ने आर्थिकी मजबूत करने के लिए भी योजना बनाई है।

महिलाओं ने बैंक में तीन साल की एक आरडी चलाई है। प्रत्येक महिला हर माह 110 रुपए का योगदान देती है। 22 महिलाओं के हिसाब से 2420 रुपए इकट्ठे होते हैं। इन पैसों को आरडी में डाला जाता है।

 

सरकाघाट-जमणी रूट पर जा रही HRTC की बस सड़क पर पलटी, चार यात्री घायल

 

तीन साल बाद आरडी मैच्योर होने पर इकट्ठा पैसा मिलने पर महिलाएं पैसे को आपस में बांट लेती हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करती हैं।

यही नहीं आरडी का महिलाओं को एक और भी बड़ा फायदा है। आरडी के एवज में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कोई बिजनेस जैसे अचार बनाना, मशरूम की खेती आदि के लिए लोन भी ले सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती को लेकर अपडेट

 

महिलाओं का कहना है कि स्वयं सहायता समूह से काफी लाभ मिलते हैं। बीज आदि मिलते हैं। खाद बनाने की भी जानकारी दी जाती है। प्राकृतिक खेती की जानकारी दी जाती है।

आरडी भी चलाई है। तीन साल बाद मैच्योर होने पर पैसों को आपस में बांट लेती हैं और अपनी जरूरत से हिसाब के चीजें खरीद लेती हैं।

हमीरपुर : बिना नोटिस दिए घर को तोड़ा, फिर सेप्टिक टैंक खुला छोड़ा- हो कड़ी कार्रवाई 

 

HPBOSE : 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र डिमांड को लेकर बड़ी अपडेट

कांगड़ा : तिरंगे में लिपटा आया लाल, मां ने दूल्हे की तरह सजाकर दी अंतिम विदाई

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 274 पदों पर होंगे साक्षात्कार

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका : 17 मार्च को परीक्षा, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

कांगड़ा में 0 से 5 वर्ष के 38 हजार बच्चों के नहीं बने आधार कार्ड, चलेगा विशेष अभियान
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें