Categories
TRENDING NEWS Exam Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट : HPPSC लेगा पेपर

सदन में मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी जानकारी

शिमला। पुलिस भर्ती का पेपर हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा लिया जाएगा, लेकिन फिजिकल टेस्ट पुलिस विभाग लेगा।

यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र में विधायक राकेश जम्वाल के सवाल के जवाब में सदन में दी।

विक्रमादित्य को उदयपुर फैमिली कोर्ट से झटका : पत्नी को हर माह देने होंगे 4 लाख

 

जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि राज्य चयन आयोग के माध्यम से जल्द भर्तियां शुरू होंगी। इसमें कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होंगे। पेपर भी कंप्यूटर से सेट होंगे। इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने में समय लग रहा है।

इसके शुरू होने के बाद जो भी भर्तियां कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से की जाती थीं, वे सभी राज्य चयन आयोग के पास चली जाएंगी।

हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले की आयु को लेकर आदेश जारी-डिटेल में जानें

 

जब तक राज्य चयन आयोग के माध्यम से भर्तियां शुरू नहीं हो जाती तब तक हम लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्तियां और नियुक्तियां कर रहे हैं।

जब तक राज्य चयन आयोग कार्यान्वित नहीं हो जाता तब तक पुलिस भर्ती पेपर भी लोक सेवा आयोग द्वारा लिया जाएगा। पुलिस भर्ती फिजिकल टेस्ट पुलिस विभाग ही लेगा।

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19500 रुपए तक सैलरी

 

उन्होंने कहा कि जब तक विधानसभा का यह सत्र समाप्त होगा, नई भर्तियां निकलेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करेंगे।

हिमाचल : ITI पास को नौकरी का मौका, इन 400 पदों पर होगी भर्ती

बद्दी में 77 पदों पर होंगे साक्षात्कार : शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ITI से लेकर MSc
धर्मशाला : दिल्ली के लिए नहीं दौड़ेंगी HRTC की ये बसें, आज 7 रूट निलंबित

हिमाचल कैबिनेट : 80 माइनिंग गार्ड की होगी भर्ती, पहली में दाखिले को फैसला

प्रशिक्षु व प्रशिक्षु सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती : नादौन में इंटरव्यू

PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह के सामने चक्कर खाकर गिरा मल्टी टास्क वर्कर
Weather Alert : हिमाचल में चार दिन भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी 

हमीरपुर : प्रशिक्षु और सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 21 को

कांगड़ा में 549 पदों पर होगी भर्ती : 10वीं से ITI पास को नौकरी का मौका

हिमाचल की 113 तहसीलों में 24 तहसीलदारों के पास ही सरकारी वाहन 

Himachal Budget Session : महिलाओं को बार-बार मायके जाने की नहीं जरूरत 
माता श्री चिंतपूर्णी दर्शन : VIP के लिए फ्री पास, बीमार, वृद्ध व दिव्यांगजन से 50 रुपए 

हिमाचल : साढ़े 5 साल के बच्चे को भी पहली कक्षा में मिलेगा दाखिला, मिली मंजूरी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Hamirpur State News

कला अध्यापक पेपर लीक मामला : विजिलेंस थाना हमीरपुर में एफआईआर दर्ज

एसआईटी की जांच के बाद हुआ था खुलासा

 

हमीरपुर। जेओए आईटी के बाद अब प्रदेश में कला अध्यापक भी अधर में लटक गए हैं। एसआईटी की जांच के बाद सामने आए कला अध्यापक पोस्ट कोड 980 के पेपर लीक मामले में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से विजिलेंस थाना हमीरपुर में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। इस संदर्भ में मामला दर्ज करने से पहले विजिलेंस ने अपने स्तर पर बारीकी से मामले की जांच की है। अब जल्द इस मामले में भी हमीरपुर न्यायालय में चालान पेश होगा।

हिमाचल में 20 कॉलेज बंद, जयराम ने सुक्खू से फोन पर की बात-काम करने को कहा

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो शिमला के पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने भी शुक्रवार को हमीरपुर विजिलेंस कार्यालय पहुंच कर चयन आयोग के मामलों समेत विभाग के अन्य मामलों की फीडबैक ली।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 980 के तहत कला अध्यापकों के 314 पदों को भरने 24 मई, 2022 को अधिसूचना जारी की थी। छंटनी परीक्षा के बाद 971 अभ्यर्थियों का 16 से 22 दिसंबर, 2022 तक आयोजित दस्तावेजों के सत्यापन के लिए चयन किया गया था। अंतिम परिणाम घोषित होता उससे पहले ही विजिलेंस ने इस गड़बड़ी का खुलासा कर दिया। इसी के साथ कला अध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम भी लटक गया है।

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के मामले में विजिलेंस ने शुक्रवार को तीसरी एफआईआर दर्ज की है। अभी तक विजिलेंस थाना हमीरपुर में जेओए आईटी मामले में पहली और कंप्यूटर टीचर और जूनियर ऑडिटर भर्ती पेपर लीक मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज है।

गरीब परिवार की बेटियों के विवाह को दी जाने वाली वित्तीय सहायता में रुकेगी डुप्लीकेसी

मामले में आयोग की गोपनीय शाखा की पूर्व वरिष्ठ सहायक उमा आजाद समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। इनमें चार को बीते माह हमीरपुर न्यायालय से जमानत मिल चुकी है, जबकि उमा आजाद, नितिन आजाद, निखिल आजाद और संजीव कुमार 14 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हैं। आयोग के पूर्व सचिव के खिलाफ मामला दर्ज करने के संदर्भ में अभी तक लिखित में आदेश नहीं मिले हैं।