Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kullu State News

हिमाचल : परिवार के साथ घूमने आया उत्तराखंड का व्यक्ति पहाड़ी से गिरा, गई जान

सैंज घाटी के धारा गांव में हुआ हादसा

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में परिवार के साथ घूमने आए एक पर्यटक की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। ये हादसा सैंज घाटी के धारा गांव में हुआ है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रोहित ठाकुर पुत्र किशोर चंद निवासी जीवनगढ़, विकासनगर, उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दिल्ली-शिमला-रामपुर रूट पर फिर दौड़ी हरियाणा रोडवेज की बस, जानें टाइमिंग 

 

जानकारी के अनुसार रोहित ठाकुर अपने परिवार के साथ उत्तराखंड से  कुल्लू घूमने आया था। जैसे ही वह अपने परिवार के साथ सैंज घाटी के धारा गांव पहुंचा तो वहां इनकी गाड़ी कीचड़ में फंस गई। इस दौरान रोहित गाड़ी से बाहर निकलकर सड़क किनारे बैठ गया। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधा पहाड़ी से नीचे जा गिरा।

कुल्लू : पर्यटकों से भरी कार खाई में गिरी, महिला की मौत, 5 लोग घायल

 

रोहित को नीचे गिरता देख परिजनों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से रोहित को खाई से बाहर निकाला।

इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की पुष्टि एसपी साक्षी वर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

हिमाचल मौसम अपडेट : कल से फिर बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

 

HRTC बस का जोगिंद्रनगर से गुरुग्राम वाया कांगड़ा-देहरा रूट : जानें टाइमिंग व किराया

हिमाचल : एक और पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है सक्रिय, कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज- जानें

 

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

 

Job Alert : सोलन में 180 पदों को भरने के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ