Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

2025 तक हिमाचल बनेगा देश का पहला ग्रीन राज्य : सीएम सुक्खू

दो साल में 60 प्रतिशत बसें होंगी इलेक्ट्रिकल

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पर्यावरण को साफ व स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। इसी कड़ी में आज सीएम ने शिमला रिज पर परिवहन विभाग के 11 इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक किया जाएगा।

आम आदमी को बड़ा झटका : अमूल ने तीन रुपए बढ़ाए दूध के दाम

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देश में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में भी गर्मी बढ़ रही है। डीजल से यह हो रहा है। प्रदेश में 21 लाख के करीब वाहन पंजीकृत है। पर्यावरण को साफ व प्रदूषण मुक्त रखने के लिए परिवहन विभाग को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बनाया जा रहा है। यह करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है जहां परिवहन विभाग पूरी तरह इलेक्ट्रिक बन गया है।

एक साल में सभी विभागों को इलेक्ट्रिक वाहन दे दिए जायेंगे। 2025 तक हिमाचल पहला ग्रीन स्टेट बन जायेगा। हिमाचल में दो सालो में 60 प्रतिशत बसों को  इलेक्ट्रिकल कर दिया जाएगा। इससे घाटे में चल रहे परिवहन विभाग फायदे में आ जाएगा।

नूरपुर ड्रग गैंग केस: मौत का सामान बेच कमाए पैसों से बनवा रहा था सोने के गहने

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें