Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

सिरमौर : खैरी-लानाचेता हादसे के मृतकों का अंतिम संस्कार, तीन जगह जली चिताएं

राजगढ़। सिरमौर जिला में खैरी-लानाचेता मार्ग पर पबौर के पास हुए सड़क हादसे में एक परिवार ही के चार लोगों की जान चली गई। उपमंडल राजगढ़ की तीन पंचायतों में मातम छाया हुआ है।

हादसे में मां-बाप, बेटी और मामा की मौत हुई है। मंगलवार को दाहन पंचायत के रूग में दंपती की एक साथ चिता जली तो भूइरा पंचायत के थनोगा में उनकी बेटी रेखा और बोहल टालिया पंचायत के फग्गू में उनके रिश्तेदार कमलराज की चिता जली। इस घटना से समूचे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

सिरमौर में बड़ा हादसा, पति-पत्नी सहित चार की गई जान

मंगलवार शाम तीन पंचायतों में चार लोगों की चिताएं चलीं तो माहौल गमगीन हो गया। राजगढ़ तहसील की पंचायत दाहन के गांव रूग के जीवन सिंह और उनकी पत्नी सुमा देवी का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। दंपती ने सात फेरों का वचन अंतिम सांस तक निभाया और चिता में भी अंतिम साथ दिया।

पिता के बाद दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया

जीवन सिंह कुछ साल पहले लोक निर्माण विभाग से बेलदार सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अपनी बेटी रेखा का विवाह भूइरा पंचायत के थनोगा में करवाया था। रेखा के पति का भी देहांत हो चुका है। इसके बाद उनकी बेटी मायके में अपनी 8 वर्षीय बेटी अनामिका और पांच साल के ईशांत के साथ रह रही थी। बच्चों के सिर से पहले ही पिता का साया उठ गया था और अब मां भी दुनिया में नहीं रही। अब बच्चों की सारी जिम्मेदारी उनके मामा बलदेव समेत उनके परिवार पर आ गई है।

दूसरी तरफ बोहल टालिया पंचायत के फग्गू में भी माहौल गमगीन है। रिश्ते में जीवन सिंह के सगे साले यानी रेखा के मामा 40 वर्षीय कमलराज की भी हादसे में मौत हो गई।

मंडी: ससुर की हत्या, पत्नी और सास से मारपीट करने के दोषी को आजीवन कारावास
पबौर के पास खाई में गिरी थी कार

बता दें कि सिरमौर जिला में पुलिस स्टेशन संगड़ाह के तहत खैरी-लानाचेता मार्ग पर पबौर के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों कमल राज (40), जीवन सिंह (63) व सुमा देवी (54) पत्नी जीवन सिंह निवासी गांव फग्गू दाहन राजगढ़ व जीवन सिंह की बेटी रेखा (25) निवासी थनोगा राजगढ़ की मौके पर मौत हो गई। रेखा विधवा थीं। कमल राज सुमा देवी का भाई था।

चंबा-धर्मपुर वाया टांडा HRTC बस रूट, जानें टाइमिंग और किराया

यह लोग लानाचेता में अपने रिश्तेदार के घर गए थे और वापस दाहन लौट रहे थे। सूचना मिलने पर संगड़ाह पुलिस स्टेशन की टीम ने हैड कांस्टेबल कुश शर्मा की अगुवाई में मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, लिए जाएंगे ये महत्वपूर्ण फैसले

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी दुर्घटना में चार व्यक्तियों के निधन पर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। विधायक रीना कश्यप ने भी हादसे को लेकर शोक प्रकट किया है।

हिमाचल में 80 पदों पर होगी भर्ती, 11 से 13 हजार रुपए मिलेगा वेतन

कांगड़ा-चंबा के युवाओं के लिए धर्मशाला में होगी अग्निवीर भर्ती रैली 

कांगड़ा जिला में जेबीटी के इन पदों के लिए साक्षात्कार 23 मई से

Video : आपात स्थिति में मरीज को ले जाना हो तो चादर और डंडे से ऐसे बनाएं स्ट्रेचर

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Sirmaur State News

सिरमौर के संगड़ाह में बड़ा हादसा, पति-पत्नी सहित चार की गई जान

खैरी-लानाचेता मार्ग में पबौर के पास हुआ हादसा

संगड़ाह। हिमाचल के कांगड़ा जिला के बाद अब सिरमौर जिला में बड़ा हादसा हुआ है। खैरी-लानाचेता मार्ग पर पबौर के पास एक कार के खाई में गिरने से पति और पत्नी और बेटी सहित चार लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। हादसा आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ है।

धर्मशाला उथड़ाग्रां हादसा : एक साथ जली पांच लोगों की चिताएं, पूरा गांव गमगीन

 

बता दें कि सिरमौर जिला में पुलिस स्टेशन संगड़ाह के तहत खैरी-लानाचेता मार्ग पर पबौर के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों कमल राज (40), जीवन सिंह (63) व सुमा देवी (54) पत्नी जीवन सिंह निवासी गांव फग्गू दाहन राजगढ़ व जीवन सिंह की बेटी रेखा (25) निवासी थनोगा राजगढ़ की मौके पर मौत हो गई। रेखा विधवा थीं। कमल राज सुमा देवी का भाई था।

धर्मशाला में बड़ा हादसा : कैंटर खाई में गिरा, पति-पत्नी और बेटी सहित पांच की मौत

यह लोग लानाचेता में अपने रिश्तेदार के घर गए थे और वापस दाहन लौट रहे थे। सूचना मिलने पर संगड़ाह पुलिस स्टेशन की टीम ने हैड कांस्टेबल कुश शर्मा की अगुवाई में मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी दुर्घटना में चार व्यक्तियों के निधन पर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

गौरतलब है कि कांगड़ा जिला के धर्मशाला के योल के पास उथड़ाग्रा में रविवार को बड़ा हादसा हुआ था। गेंहू की फसल से भरा कैंटर खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में तीन एक ही परिवार के थे। हादसे में पांच ही लोग घायल हैं।

IPL-2023: पंजाब और राजस्थान के लिए निर्णायक होगी धर्मशाला की जंग- दिल्ली दूर

कछियारी में फोरलेन काम ने पकड़ी रफ्तार, स्कूल की बिल्डिंग तोड़ी-पुल का काम जारी

नगर निगम शिमला के मेयर बने सुरेंद्र चौहान, उमा कौशल डिप्टी मेयर

पालमपुर चोरी मामले में बड़ा खुलासा, नेपाल निवासी है मुख्य सरगना

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें