Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला में पंचायती राज मंत्री से मिले जिला परिषद कैडर कर्मचारी

अनिरुद्ध सिंह से समस्याओं को हल करने की उठाई मांग

शिमला। हिमाचल प्रदेश के करीब 4,700 जिला परिषद कैडर कर्मचारी कई वर्ष से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारी लगभग 20 से 25 वर्ष से जिला परिषद कार्यालयों में सारा सरकारी काम काज देख रहे हैं, लेकिन अभी तक कर्मचारियों को विभाग में मर्ज नहीं किया गया है। इससे इन कर्मचारियों का वित्तीय नुकसान के साथ भविष्य भी अधर में ही है।

काजा में होगा राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, सीएम सुक्खू करेंगे अध्यक्षता

 

कर्मचारियों को न तो किसी तय तारीख पर तनख्वाह मिल रही है और न ही पदोन्नति का लाभ मिल पा रहा है। साथ ही 6 पे कमीशन के लाभ से भी कर्मचारी वंचित ही हैं।

CBSE ने शिक्षकों के लिए शुरू किया विशेष अभियान, होगा कुछ ऐसा-पढ़ें खबर

 

आज जिला परिषद कैडर कर्मचारी संघ के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारी विधानसभा पहुंचे और पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मुलाकात कर समस्याओं को हल करने की मांग की। मंत्री ने कर्मचारियों को समस्याओं का शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया।

सोलन में लैंडस्लाइड, पेट्रोल पंप आया चपेट में, पूरी तरह क्षतिग्रस्त

 

जिला परिषद कैडर कर्मचारी विनोद कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने में जिला परिषद कर्मचारियों का अहम योगदान रहता है, बावजूद इसके कर्मचारयों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

सिरमौर: सड़क से लुढ़की पिकअप, शिमला निवासी दो की गई जान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल: 4 साल में 534.38 लाख रुपए खर्च कर निपटाईं 43,821 शिकायतें

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंत्री ने मुहैया करवाई जानकारी

शिमला। हिमाचल में चार साल में 534.38 लाख रुपए खर्च कर 43,821 समस्याओं का निपटारा किया गया है। यह जानकारी हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन के सवाल के जवाब में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दी है।

जानकारी दी गई कि 3 जून 2018 से 1 मई 2022 तक कुल 258 जनमंच कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिन पर 534.38 लाख रुपए की राशि व्यय की गई और इन जन मंचों में कुल 45,726 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 43,821 शिकायतों का निपटारा किया गया।

माता चिंतपूर्णी मंदिर चैत्र नवरात्र मेले, इन पर रहेगी पाबंदी-पढ़ें

बिलासपुर में 23 जनमंच कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन पर 44 लाख 52 हजार 223 रुपए, चंबा में 23 जनमंच पर 39 लाख 25 हजार 024, हमीरपुर में 23 जनमंच पर 40 लाख 28 हजार 047 रुपए खर्च हुए हैं। कांगड़ा जिला में 25 जनमंच में 57 लाख 49 हजार 536 रुपए, किन्नौर में 12 जनमंच पर 25 लाख 61 हजार 590, कुल्लू में 23 जनमंच पर 44 लाख 28 हजार 709,

लाहौल स्पीति में 10 जनमंच पर 12 लाख 46 हजार 163, मंडी में 25 जनमंच पर 57 लाख 15 हजार 421, शिमला में 24 जनमंच पर 63 लाख 42 हजार 246, सिरमौर में 23 जनमंच पर 48 लाख 89 हजार 780 रुपए व्यय किए हैं। सोलन में 24 जनमंच पर 55 लाख 75 हजार 632 और ऊना में 23 जनमंच पर 45 लाख 24 हजार 024 रुपए खर्च हुए हैं।

प्रथम चैत्र नवरात्र : काली बाड़ी मंदिर शिमला में उमड़ा भक्तों का सैलाब

बिलासपुर में 6359, चंबा में 5468, हमीरपुर में 2360, कांगड़ा में 4336, किन्नौर में 783, कुल्लू में 2000, लाहौल स्पीति में 1159, मंडी में 2829, शिमला में 3667, सिरमौर में 6274, सोलन में 3845 और ऊना में 4741 शिकायतों का निपटारा किया गया।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

पंचायती राज मंत्री ने शिमला बाल आश्रम में मनाया जन्मदिन-काटा केक

करीब आधे घंटे तक अनिरुद्ध सिंह बच्चों के बीच रहे

शिमला। हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने अपना 46 वां जन्मदिन शिमला के कस्तूरबा गांधी बाल आश्रम में निराश्रित बच्चों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा व बच्चों को फल और मिठाई बांट कर अपनी खुशियां सांझा कीं। करीब आधे घंटे तक अनिरुद्ध सिंह बच्चों के बीच रहे और वहां के कर्मचारियों से बातचीत भी की और आश्रम में आ रही समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने आश्रम का दौरा भी किया।

हिमाचल: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन वितरण के लिए ये तीन बैंक भी किए अधिकृत

 

साथ ही इस दौरान अनिरुद्ध एक्शन मोड में भी नजर आए। उन्होंने बीते एक साल से पार्क की टूटी पड़ी छत को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने मौके से ही अधिकारियों को फोन कर बाल आश्रम के प्रति काम में गंभीरता बरतने के लिए कहा। कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह का फोन आते ही आनन-फानन में अधिकारी आश्रम पहुंच गए। मौके पर ही अधिकारियों ने नाप नपाई का काम शुरू कर दिया। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से तीन घंटे के भीतर रिपोर्ट भी तलब की।

हिमाचल: सड़क, पानी के बाद अब सेहत की बारी-सरकार कर रही तैयारी

 

कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार निराश्रित बच्चों के बारे में गंभीरता से विचार कर रही है। 18 साल के बाद यह बच्चे किस तरह अपने जीवन में व्यापन करेंगे और भविष्य को किस तरह संवारेंगे, इस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार इसे लेकर एक पुख्ता नीति तैयार करेगी। साथ ही कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बाल आश्रम में काम कर रहे कर्मचारियों के मानदेय बढ़ाने की बात कही।

हिमाचल में इन महिलाओं की बढ़ेगी पेंशन, मिलेंगे 1500 रुपए

 

उन्होंने इसे हिमाचल प्रदेश के आगामी बजट में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा आश्रम में छत टूटी है, इसे दरुस्त करने को कहा है। उन्होंने खास कर अधिकरियों को आश्रमों में गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए।

शिमला घूमने आए पर्यटकों की कार HRTC बस से भिड़ी, दो लोग घायल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें