Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

भाई दूज पर HRTC बसों में मिली फ्री बस सेवा, महिलाओं ने उठाया लाभ

निगम की ओर से हर वर्ष दी जाती है निशुल्क सेवा

शिमला। भाई दूज के पावन पर्व पर आज हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों में महिलाओं को फ्री बस सेवा दी गई।

महिलाओं ने बुधवार को सुबह सूर्योदय से सूर्यास्त तक एचआरटीसी बसों में बिना किराये के सफर किया। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की ओर से लिए गए इस फैसले से महिलाएं काफी खुश नजर आईं।

हिमाचल में PGT के 585 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

महिलाएं को यह निशुल्क बस सुविधा प्रदेश के अंदर एचआरटीसी की साधारण बसों में दी गई। भाई दूज के अवसर पर अपने भाइयों को टीका लगाने के लिए दूर-दराज जाने के लिए बहनों को हर वर्ष निशुल्क सेवा निगम की ओर से दी जाती है। महिलाएं भी इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाती हैं।

हमीरपुर : सेना भर्ती कार्यालय में रखा जाएगा मल्टी टास्क वर्कर, करें अप्लाई

आज भी एचआरटीसी (HRTC) की बसों में काफी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने सरकार की तरफ से दी जा रही सुविधा का स्वागत करते हुए कहा कि भाई-बहन के इस पर्व में इस तरह की सुविधा महिलाओं के लिए सही है।

रक्षा बंधन और भाई दूज पर एचआरटीसी (HRTC) में महिलाओं को मुफ्त में सफर की सुविधा दी जाती है। महिलाओं का कहना है कि इससे गरीब परिवारों को काफी मदद होती है।

दिसंबर के अंत में होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, सरकार ने भेजे प्रस्ताव

हालांकि, एचआरटीसी (HRTC) बसों में महिलाओं का आम दिनों में भी आधा किराया लगता है। भाई दूज पर फ्री सफर के चलते एचआरटीसी की बसों में एक ओर जहां भीड़ रही वहीं निजी बसों में सवारियां कम रही जिसके चलते निजी बस संचालक कुछ मायूस नजर आए।

 

डाक विभाग में 1899 पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल के लिए भी 17 पद-जानें डिटेल

सरकाघाट दामाद हत्याकांड में आया नया मोड़ : नवीन के कमरे से मिला सुसाइड नोट

हिमाचल में फिर खोले जाएंगे क्रशर : सब कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, सीएम ले सकते हैं फैसला

ज्वालाजी के इन युवाओं ने दिया मानवता का परिचय, बेजुबान की बचाई जान

विधायक सुधीर शर्मा ने उठाया पैराग्लाइडिंग का लुत्फ, नरवाणा में भरी उड़ान

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि तय, जानने के लिए पढ़ें खबर
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल
हिमाचल : ऑफिस मैनेजर, क्लर्क व ग्राफिक डिजाइनर के पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल : ई-केवाईसी न करने वाले डिपो होल्डरों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest Technology Shimla State News

हिमाचल के इन तीन जिलों में मिलेगी जियो की 5G सुविधा-हुई लॉन्च

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला से किया शुभारंभ

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में आज से इंटरनेट की 5G स्पीड शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में जियो के 5G नेटवर्क को लॉन्च किया। शिमला, बिलासपुर और मुख्यमंत्री के गृह जिले हमीरपुर और उनके विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी 5G की सेवा शुरू की गई है। इससे पहले शिमला में एयरटेल भी 5G सेवा शुरू कर चुका है। अब रिलायंस जियो ने भी 5G लॉन्च कर दिया है।

WPL 2023: हिमाचल की इन खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बरसात, रेणुका ठाकुर रहीं सबसे महंगी 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जियो ने जिस तरह 4G के लॉन्च के समय एक साल निशुल्क सेवा दी थी। उसी तरह 5G सेवा को भी हिमाचल में एक साल के लिए फ्री किया जाए, ताकि हिमाचल के अधिक से अधिक लोग 5G मोबाइल ख़रीद कर इस सेवा का लाभ उठा सकें। हिमाचल सरकार 5G सेवाओं का लाभ उठाकर स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि व अन्य जगहों में उपयोग में लाएगी। आने वाले बजट में प्रदेश के विकास के लिए सरकार बड़े कदम उठाने जा रही है। हिमाचल को ग्रीन राज्य बनाने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। विकास को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने रिलायंस से भी सहयोग मांगा।

मिशन डिनोटिफाई के खिलाफ हिमाचल भाजपा का बड़ा फैसला, कार्यसमिति में हुआ तय

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें